Showing posts with label पापा खो गए. Show all posts
Showing posts with label पापा खो गए. Show all posts

Monday, July 19, 2021

पाठ 7 पापा खो गए विजय तेंदुलकर

 

पाठ 7  पापा खो गए

                विजय तेंदुलकर

नाटक में विचित्र पात्र -  नाटक की घटनाएँ एक सड़क पर घटती है | रात बिजली का खंबा और पेड़ अपने जीवन के बारे में बाते करते है|  खभें  को रात- दिन खड़े रहने की परेशानी है | पेड़ को भी   सर्दी , गरमी  , बरसात में सदा खड़ा ही रहता है |उन्हें आँधी तूफान झेलना पड़ता है| तभी लेटर बॉक्स (लाल ताऊ ) भी उनकी बातचीत में शामिल हो जाता है | वह कुछ पत्र निकालकर पढ़ने लगता है |खंभा और पेड़ समझते हैं कि किसी का पत्र पदना अच्छा नहीं। जिसे लिखा गया हो उसे ही पढ़ना  एक चाहिए | तभी एक गुंडा बदमाश आदमी आता है |यह एक छोटी सी लड़की को उठाकर लाया है | अगले दिन किसी किसी को बेच देगा |लड़की को उसने थोड़ी सी  बेहोशी की दवाई दी है |यह पेड़ की आड़ में लड़की को लिटा कर भोजन की तलाश में जाता है |

 

 

 

 

लेटर बॉक्स की चिंता – गुंडे के जाते ही खंबा ,पेड़ और लेटर बॉक्स बच्ची के बारे में चिंतित हो जाते है| वे कौवे को भी जगाते है |  तभी लड़की को बचाने के बारे में बातें करने लगते है |तभी लड़की को कुछ होश आता है वह समझ नहीं पाती की बातें कौन कर रहा था | उसे अंधेरे में डर लगने लगा | लेटर बॉक्स बोलता है तो वह बहुत खुश होती    है |ये दोनों बातें हैं |लेटर बॉक्स लड़की का पता – ठिखाना जानना चाहता है | पर लड़की को कुछ ठीक  से मालूम नहीं हैं धीरे धीरे पेड़ ;खंभा और कोवा भी बातचीत में शामिल हो जाते हैं | अब लडकी को डर नहीं लगता | वह सबके साथ खेलने लगती है |पोस्टर की लड़की भी उसके साथ नाचने लगती है |  

बदमाश से मुक्ति –तभी वह दुष्ट आदमी आ जाता है | सब चुप हो जाते हैं |वह लडकी को दूँदता है |लड़की बचने का प्रयत्न करती हैं |पेड़ ,लेटर बॉक्स  ,खंभा , और पोस्टर सभी लपक झपक कर बीच मे आते है| और लड़की को गुंडे के हाथ नहीं आने देते |तभी कौवा चिल्लता है-भूत !फिर सभी भूत -भूत चिल्लाने लगते हैं | गुंडा घबराकर भाग जाता है |सभी खूब हँसते हैं | कुछ देर लड़की नहीं मिलती तो सब मिलकर उसे दूँदते और थपकी देकर उसे सुला देते हैं |

पापा को यहाँ लाइए -  खंभा,पेड़ ,आदि के सामने समस्या है कि लड़की को उसके घर कैसे पहुँचाएँ | उसे  तो अपने पापा का नाम भी नहीं मामूल |वे एक योजना बनाते हैं |सुबह होती है |सड़क पर सोई लड़की पर पेड़ झुक कर छाया किए हुए है | खंभा टेदा खड़ा है |देखने में लगता है जेसे कोई दुर्घटना हुई हो |  कौवा शोर मचाकर लोगो का ध्यान आकर्षित करता है |पोस्टर पर लिखा है -मेरे पापा खो गए है | लेटर बॉक्स सरकता हुआ लोगों से कहता है - इस प्यारी बच्ची  के पापा मिल जाएँ तो यहाँ ले आइए |

कठिन शब्दार्थ

भंगिमा : शारीरिक मुद्रा ;  हड़बड़ी : जल्दबाज़ी ; आफत : आपदा ; तकलीफ : परेशानी ;कायम : स्थिर ; चरण: कविता की एक पंक्ति ; कर्कश: अच्छी न लगना ; फोकट : मुफ्त ; गुप्त :छिपा हुआ ; ओट में :आड़ में; गश्त लगाना :घूमना ; चकमा देना : धोखा देना ; संरक्षण : हिफाजत;  प्रेषक : दर्शक |

       प्रश्न) नाटक में आपको सबसे बुद्धिमान पात्र कौन लगा और क्यों ?

उत्तर ) नाटक में आपको सबसे बुद्धिमान पात्र  कौआ लगा ,क्योंकि लड़की को बचाने में वह सबसे ज्यादा बुद्धिमानी दिखाता है |पहले बार तब ,जब वह लड़की उठाने भिखारी को आता देख कर भूत चिल्लाता है और सबके भूत भूत चिल्लाने पर उसे भगना पड़ता है|  और दूसरी बार कौआ ही सबको लड़की को उसके पापा के पास पहुँचाने की योजना बनाता है |

प्रश्न) पेड़  और खंबे में दोस्ती कैसे हुई ?

उत्तर ) पेड़  और खंबे दोनों पास- पास स्थित थे | एक बार आँधी में खंभा जब गिरने लगा तो पेड़ ने उसे सहारा देकर बचा लिया था |इस क्रिया में पेड़ जख्मी हो गया था | तब से दोनों में दोस्ती हो गई |

प्रश्न ) लेटरबॉक्स को सभी लाल ताऊ कहकर क्यों पुकारते थे ?

उत्तर ) लेटरबॉक्स पढ़ा लिखा है और दूसरों की चिट्ठियाँ अपने पेट से निकालकर पढ़ता है |वह परीक्षित के स्कूल

 

 

 

 

 

छोड़कर बंटे खेलने से दुखी है | वह कहता है कि यदि वह परीक्षित का हैडमास्टर होता तो उसके होश ठिकाने पर ला देता |

प्रश्न ) लाल ताऊ किस प्रकार बाकी पात्रों से भिन्न है ?

उत्तर ) लेटरबॉक्स पढ़ा लिखा है और दूसरों की चिट्ठियाँ अपने पेट से निकालकर पढ़ता है | वह मधुर आवाज़ में बातें करता है | उसका रंग लाल है | उसे लाल ताऊ कहा जाता है | नाटक के अंत में वह कहता है कि इस लड़की के पापा मिल जाए तो उन्हें जल्दी यहाँ ले आए |

    प्रश्न )नाटक में बच्ची को बचाने वाले पात्रों में एक ही सजीव पात्र है | उसकी कौन कौन सी बातें आपको मजेदार

    लगी लिखिए |                                    

    उत्तर )  नाटक के पात्रों में एक ही सजीव पात्र है वह है कौआ | वह लड़की  को उठाने वाले  को आता देख सबसे        पहले  भूत कहकर चिल्लाता है और एक साथ  सबके भूत- भूत चिल्लाने पर भिखारी जैसा दिखने वाला भागता है | लोगों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए कौवा कांव - कांव चिल्लाता है जिससे लोगो का ध्यान लड़की कि ओर आ जाए और वह    अपने पापा से मिल सके |

   प्रश्न ) क्या वजह थी कि सभी पत्र मिलकर भी लड़की को उसके घर नहीं पहुंचा सके |

उत्तर ) क्योंकि छोटी लड़की को अपने घर का पता, गली का नाम और पापा का नाम भी बता नहीं पा  रही थी| इसलिए चाह कर भी  सभी पात्र मिलकर भी लड़की को उसके घर नहीं पहुंचा सके|     

समास

  समास विनय अपने माता और पिता के साथ देव के मंदिर गया | चार राहों के समूह से गुजरते   हुए   उसने घोड़े पर सवारी करते हुए छ्त्रपति शि...