निम्नलिखित पद्यान्श को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर
दीजिए|
नारद गए विष्णु लोक
बोले भगवान से
“देखा किसान को
दिन में तीन बार
नाम उसने लिया है |
बोले विष्णु नारद जी , आवश्यक
दूसरा
एक काम आया है,तुम्हें
छोडकर कोई
और नहीं कर सकता |
साधारण विषय यह
बाद का विवाद होगा तब तक यह आवश्यक करी पूरा
कीजिए
तेल पात्र यह लेकर प्रदक्षिणा कर आए भूमंडल
की |
ध्यान रहे सविशेष एक बूंद भी तेल इससे गिरने
न पाए|
प्रश्न) नारद ने भगवान विष्णु के पास जाकर
उसे क्या सूचना दी ?
उत्तर ) नारद ने सूचना दी कि उस किसान ने
आपका नाम तीन बार ही लिया है |
प्रश्न) भगवान विष्णु ने क्या कहते हुए नारद
को दूसरा काम बताया ?
उत्तर ) उन्होने कहा कि इस काम को आप के
अलावा कोई दूसरा नहीं कर सकता
प्रश्न ) भगवान विष्णु ने नारद को कौन सा
आवश्यक कार्य सौपा ?
उत्तर ) विष्णु ने नारद को तेल से भरा पात्र
लेकर पृथ्वी का चक्कर लगाने का कार्य सौंपा |
प्रश्न ) नारद को किस बात का विशेष ध्यान
रखना था ?
उत्तर ) नारद को इस बात का ध्यान रखना था कि
पृथ्वी का एक चक्कर लगते समय तेल कि एक बूंद भी बाहर न गिरने पाए |
प्रश्न
) पात्र शब्द के दो अर्थ लिखते हुए वाक्य प्रयोग कीजिए |
उत्तर
) पात्र – बर्तन , वाक्य – अब घरों में मिट्टी के पात्र कम दिखाई देते है |
पात्र – रामायण में किस पात्र ने तुम्हें अधिक प्रभावित किया ?
निम्नलिखित पद्यान्श को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर
दीजिए|
सच
है विपत्ति जब आती कायर को ही दहलाती है,
सुरमा
नहीं विचलित होते ,क्षण एक न ही धीरज खोते,
विघ्नों
को गले लगाते है, काँटों मे राह बनाते है |
मुँह
से कभी उफ कहते है, संकट का चरण न गहते है ,
जो
आ पड़ता सब सह है, उद्योग निरत रत रहते हैं ,
शूलों का मूल नसाते है , बढ़ खुद विपत्ति पर छाते है |
प्रश्न
) विपत्ति से कौन डरते है ?
उत्तर
) कायर |
प्रश्न
) काँटों में राह बिछाने का क्या अर्थ है ?
उत्तर
) मुसीबतों पर विजय पाना |
प्रश्न
) काव्यांश का उपयुक्त शीर्षक क्या है ?
उत्तर
) उद्योग निरत व्यक्ति
प्रश्न
) कायर का विलोम शब्द क्या है ?
उत्तर
) वीर
प्रश्न
) इस पदयांश से आपको क्या शिक्षा मिलती है ?
उत्तर
) हमें मुसीबत के समय धैर्य नहीं खोना चाहिए और मुसीबतों का डटकर सामना करना चाहिए
|