Friday, December 31, 2021

विराट का भ्रम

 

विराट का भ्रम

प्रश्न) यदि पांडव अपना अज्ञातवास विराटराज के यहाँ न बिता रहे होते तो युद्ध में विराटराज की क्या स्थिति होती ? अपनी कल्पना से लिखिए |

उत्तर ) तब उन्हें  युद्ध के दूसरे मोर्चे अर्थात् दुर्योधन और उसके साथियों द्वारा उत्तर की ओर से किए गए हमले में पराजय का सामना करना पड़ता | क्योंकि दुर्योधन की सेना भीष्म, द्रोणाचार्य, कृपाचार्य जैसे वीर योद्धाओं से सज्जित थी |

प्रश्न) विराटराज ने कंक के मुँह पर चौपड़ का पासा दे मारा | क्यों ?

उत्तर ) विराटराज  के यहाँ पांडव विभिन्न रूपों में अपना अज्ञातवास बिता रहे थे | युधिष्ठिर भी कंक नामक दरबारी बनकर राजा के साथ चौपड़ खेला करते थे | विराटराज इस बात से अनभिज्ञ थे | कंक के मुँह से अपने पुत्र की प्रशंसा के स्थान पर सारथी की प्रशंसा सुनकर उन्होंने कंक के मुँह पर चौपड़ का पासा दे मारा |

प्रश्न) अर्जुन ने उत्तरा से विवाह करना क्यों उचित नहीं समझा ?

उत्तर ) अर्जुन ने विराटराज की पुत्री उत्तरा को नृत्य और गायन सिखाया था | वे उसे बेटी के समान मानते थे, इसलिए उन्होंने उत्तरा के साथ विवाह करना उचित न समझा |

समास

  समास विनय अपने माता और पिता के साथ देव के मंदिर गया | चार राहों के समूह से गुजरते   हुए   उसने घोड़े पर सवारी करते हुए छ्त्रपति शि...