Showing posts with label भारत की खोज. Show all posts
Showing posts with label भारत की खोज. Show all posts

Sunday, June 13, 2021

पाठ 2 तलाश ( भारत की खोज )

 

पाठ 2 तलाश

प्रश्न : 1 भारत के संबंध में लेखक ने कैसे जाना था ?

उत्तर – लेखक भारत को समझने की लगातार कोशिश करता रहा था | भारत उसके खून में रचा-बसा था | शुरू-शुरू  में वह पश्चिम के विद्वानों द्वारा रचित साहित्य को पढ़कर भारत को जानने की कोशिश करता था | बाद में उसने भारत के इतिहास, प्राचीन साहित्य, विदेशी यात्रियों के यात्रा – विवरणों तथा अपनी यात्राओं के माध्यम से भारत को जाना – समझा था |

प्रश्न:2 लेखक ने आधुनिक सभ्यता का आधार किसे और क्यों कहा है?

उत्तर -- लेखक ने आधुनिक सभ्यता का आधार भारत के उत्तर –पश्चिम में स्थित सिंधु घाटी में मोहनजोदड़ों की सभ्यता को कहा है | पाँच-छह हज़ार वर्ष पूर्व वहाँ अच्छी तरह से विकसित सभ्यता थी | उस प्राचीन नगर में घरों और गलियों के अवशेष अब  भी वहाँ हैं | इनके स्थायी रूप से टीके रहने का कारण इसका  भारतीयपन है |

प्रश्न :3  हिमालय के संबंध में लेखक के क्या विचार है ?

उत्तर – लेखक हिमालय का संबंध पुराने मिथकों व दंतकथाओं से मानता है | वह हिमालय पर घूमता रहा है | कश्मीर से पुराना रिश्ता होने कारण उसे पहाड़ो  से बहुत प्रेम था | उसे हिमालय से निकालने वाली सिंधु, ब्रह्मपुत्र नदियों ने बहुत आकर्षित किया | वह हिमालय को साहित्यकारों का प्रेरणा स्रोत मानता है |

प्रश्न : 4 लेखक को भारत के अतीत की कहानी कहता कौन प्रतीत होता है ?

उत्तर – लेखक ने  भारत के अनेक पुराने स्मारकों, भग्नावशेषों , प्राचीन मूर्तियों तथा भित्ति चित्रों को आँखों से देखा था | वह अजंता,एलोरा और ऐलीफेंटा  की गुफाओं को देखने गया | आगरा और दिल्ली की खूबसूरत इमारतों को भी उसने देखा था |उसे लगता था प्रत्येक पत्थर भारत के अतीत की कहानी बता रहा है |

प्रश्न: 5 लेखक के मन में अतीत के कैसे चित्र उभरते थे ?

उत्तर – लेखक को  लगता था कि उसके पूर्वजों कि भूमि में ऐसे जीते-जागते लोग रहे थे जो हँसते-रोते, प्यार करते, जिंदगी को जानने व समझने वाले थे | सारनाथ जाने पर उसे लगा जैसे बुद्ध के ढाई हज़ार वर्ष पूर्व दिए गए उपदेश उसके कानों में गूँज रहे है | अशोक के शिलालेख , अकबर  का फतेहपुर सीकरी में जिज्ञासु भाव उसके सम्मुख सजीव हो उठते थे |

प्रश्न : 6 लेखक ने भारत कि शक्ति किसे माना और उस शक्ति का पतन क्यों  हुआ ?

उत्तर -- लेखक ने भारत कि शक्ति उसके प्राचीन व नवीन में सामन्जस्य  स्थापित करने की इच्छा को माना है , जिस कारण वह पुराने को बनाए रखने के साथ-साथ नए विचारों को ग्रहण कर सका | तकनीकी दौड़ में पीछे होने के कारण भारत की शक्ति का पतन हुआ | मानसिक जड़ता और शारीरिक शिथिलता के कारण ही यह पतन हुआ था |

प्रश्न : 7 ‘भारत की तलाश’ में लेखक ने क्या प्राप्त किया ?

उत्तर --  ‘भारत की तलाश’ में लेखक उन भारतवासियों को तलाश कर रहा था जो भारत के आज़ादी के संघर्ष में नेतृत्व कर सकें | उन्होने  पाया कि मध्य वर्ग के  लोग चुनौती देने  सक्षम नहीं है | यह साहस ग्रामीण जनता में है क्योंकि उनमें एक प्रकार कि दृढ़ता और आंतरिक शक्ति है जो अङ्ग्रेज़ी सरकार को चुनौती दे सकती है |

प्रश्न: 8 लेखक के अनुसार भारत माता  का स्वरूप कैसा  है ?

उत्तर -- लेखक के अनुसार भारत माता सम्पूर्ण भारत की मिट्टी, पहाड़, नदियाँ, जंगल, खेत और भारत की जनता है | भारत माता के स्वरूप में यहाँ रहने वाले सभी लोग आ जाते हैं |

प्रश्न :  9 भारत की विविधता में एकता कैसे है ?

उत्तर – भारत की विविधता यहाँ के उत्तर- पश्चिम, पूरब-दक्षिण  में रहने वाले लोगों के रहन-सहन, खान-पान, भाषा आदि के रूप में स्पष्ट दिखाई देती है | भौगोलिक दृष्टि से भी इस देश में कहीं गर्मी , कहीं सर्दी, कहीं पहाड़ , कहीं मैदान,और कहीं रेगिस्तान है | परंतु सांस्कृतिक एवं सभ्यता के कारण सभी एकता के सूत्र में बंधे  हुए हैं |

प्रश्न : 10 भारत की जन संस्कृति की  झलक कहाँ मिलती है ?

उत्तर – भारत की  जन – संस्कृति की झलक यहाँ के प्राचीन महाकाव्य रामायण, महाभारत आदि में मिलती है | इनके अनुवाद अनेक भाषाओं में हुए है और उन्हें परंपरा के लोक मंच पर प्रस्तुत किया जाता है | अनपढ़ व्यक्ति भी इनका रसास्वादन  करते है | जन – जन में सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित है |

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Saturday, June 12, 2021

पाठ 1 अहमदनगर का किला

 

 

पाठ 1 अहमदनगर का किला

प्रश्न 1 लेखक की यह कौन सी और कैसी यात्रा थी ? वह यहाँ कितने समय से था ?

उत्तर -- लेखक की यह नौवीं जेल यात्रा थी | वह अहमदनगर के किले में बंदी था | उसे यहाँ आए बीस महीने से भी अधिक समय हो चुका था |

प्रश्न 2 लेखक को जेल में समय का ज्ञान कैसे होता था ?

उत्तर – लेखक इस जेल में आया तो शुक्ल पक्ष शुरू हो चुका था | उस दिन अंधकर से भरे आकाश में दूज का चाँद झिलमिला रहा था | इस प्रकार हर बार जब नया चाँद उगता था तो लेखक अंदाजा लगा लेता था कि एक महीना बीत गया | इस प्रकार उसे समय का ज्ञान होता था |

प्रश्न 3 अहमदनगर के किले में लेखक की दिनचर्या क्या थी?

उत्तर – अहमदनगर के किले में लेखक बागवानी करता था | वह प्रतिदिन घंटों फूलों की क्यारियाँ बनाता रहता था | तपती धूप में भी वह यह कार्य करता रहता था | वहाँ की मिट्टी पथरीली तथा मलबे से भरी हुई थी, इसलिए इस कार्य में उसे बहुत मेहनत करनी पड़ती थी |

प्रश्न 4 लेखक को अहमदनगर के किले से जुड़ी कौन सी घटना याद थी ?

उत्तर -- लेखक को अहमदनगर के किले से जुड़ी चाँद बीबी की घटना याद थी | वह एक साहसी महिला थी | उसने अकबर की शाही सेना के विरुद्ध हाथ में तलवार लेकर अपनी सेना का नेतृत्व किया था |अंत में उसी के एक व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी थी |

प्रश्न 5 लेखक को खुदाई में क्या मिला और उसे यह कार्य क्यों  रोक देना पड़ा ?

उत्तर – लेखक को खुदाई में जमीन की सतह के बहुत नीचे दबे हुए प्राचीन दीवार के हिस्से, कुछ गुंबदों के हिस्से तथा इमारतों के ऊपरी हिस्से दिखाई दिए | वह और खुदाई करना चाहते थे, परंतु उनके पास समुचित औज़ार नहीं थे तथा जेल के अधिकारियों ने भी उन्हें इस कार्य की मंजूरी नहीं दी थी | इसलिए उन्हें यह कार्य रोक देना पड़ा|

 प्रश्न 6 कुदाल छोडकर लेखक ने क्या करना चाहा ?

उत्तर – कुदाल छोड़कर लेखक ने कलम उठा ली और लिखने का मन बनाया | वह जो कुछ इन दिनों सोच रहा था अथवा अनुभव कर रहा था, उन्हें अपने शब्दों के द्वारा व्यक्त करना चाहता था |

 प्रश्न 7 अतीत के दबाव से क्या तात्पर्य है ?

 उत्तर -- अतीत के दबाव से  तात्पर्य है कि अपने बीते हुए दिनों, अपनी परंपरा, सभ्यता एवं संस्कृति का अपने ऊपर पड़ने वाला प्रभाव है | इसे ही हम अपनी विरासत कहते है, जिसे दसियों-हजारों साल में हमने प्राप्त किया है |

प्रश्न 8 लेखक किसके संबंध में लिखना चाहता है ?

उत्तर – लेखक भारतवासियों के संबंध में लिखना चाहता है | उसे लगता है कि हमारी विरासत में कोई एक खास बात अवश्य है जो अनोखी नहीं होकर भी हमारे रक्त, मांस और अस्थियों में समाई हुई है |  जिससे हमारा वर्तमान बना है और भविष्य संवरेगा |

 

 

 

 


समास

  समास विनय अपने माता और पिता के साथ देव के मंदिर गया | चार राहों के समूह से गुजरते   हुए   उसने घोड़े पर सवारी करते हुए छ्त्रपति शि...