Showing posts with label 10वीं क्षितिज भाग 2 गद्य खंड. Show all posts
Showing posts with label 10वीं क्षितिज भाग 2 गद्य खंड. Show all posts

Tuesday, May 17, 2022

संस्कृति (भदंत आनंद कौसल्यायन ) कक्षा दसवीं

 

संस्कृति

(भदंत आनंद कौसल्यायन )

प्रश्न 1) लेखक की दृष्टि में सभ्यता और संस्कृति की सही समझ अब तक क्यों नहीं बन पाई है ?

उत्तर ) लेखक का मानना है कि हम अपनी रूढ़ियों से इस प्रकार बंधे होते है कि हर क्षण बदलते संसार के साथ चल नहीं पाते हैं | हम अपनी संकुचित सोच के कारण सभ्यता और संस्कृति के लोकल्याणकारी रूप को भुला देते हैं और अपने व्यक्तिगत, जातिगत हितों की रक्षा में लग जाते हैं | लेकिन सभ्यता व संस्कृति में तो मानवीय स्वर प्रमुख होता है |इसके अभाव में सभ्यता असभ्यता में व संस्कृति असंस्कृति में बदल जाती है |

प्रश्न 2) आग की खोज एक बहुत बड़ी खोज क्यों मानी जाती है ? इस खोज के पीछे रही प्रेरणा के मुख्य स्रोत क्या रहे होंगे ?

उत्तर ) आग की खोज एक बहुत बड़ी खोज इसलिए मानी जाती है क्योंकि आग से मनुष्य के अनेक कार्य सुगम हो जाते होंगे | आग से हम खाना बनाते हैं | आग से ऊर्जा पैदा करके अनेक मशीनों को चलाया जाता हैं | इसकी खोज के पीछे पेट भरने के लिए खाद्य सामग्री  पकाने की प्रेरणा ही मुख्य है | अंधेरे में प्रकाश करना, ठंड में गर्मी प्राप्त करना आदि आग की खोज के अन्य प्रेरणा स्रोत हैं |

प्रश्न 3) वास्तविक अर्थ में संस्कृत व्यक्ति किसे कहा जा सकता है ?

उत्तर ) जिसकी योग्यता बुद्धि विवेक प्रेरणा अथवा प्रवृति उसे किसी नए तथ्य का दर्शन कराती है और वह जनकल्याण के लिए नि: स्वार्थ भाव से कार्य करता है | संस्कृत व्यक्ति सदा अच्छा कार्य करता है | वह प्राणीमात्र के कल्याण की चिंता करता है | अपने कार्यों से किसी का अहित नहीं करता है | स्वयं कष्ट उठाकर दूसरों को सुख देता है |

प्रश्न 4) न्यूटन को संस्कृत मानव कहने के पीछे क्या तर्क दिए गए हैं ? न्यूटन द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों एवं ज्ञान की दूसरी बारीकियों को जानने वाले लोग भी न्यूटन की तरह संस्कृत नहीं कहला सकते, क्यों ?

उत्तर )  अपनी योग्यता स्वभाव एवं प्रेरणा से लोगों के कल्याण के लिए गुरुत्वाकर्षण के सिद्धान्त का    आविष्कार किया था | उसकी यह खोज मौलिक थी | इस खोज के पीछे उसका अपना कोई स्वार्थ नहीं था | उसने यह मानव कल्याण के लिए की थी | आज जो लोग न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत के अलावा भौतिक विज्ञान से जुड़ी उन अनेक बातों को जानते है जो न्यूटन को पता नहीं थी | फिर भी इन लोगों को न्यूटन के समान संस्कृत नहीं कहा जा सकता क्योंकि इन लोगों ने स्वयं कोई आविष्कार नहीं किया है | ये लोग अन्य व्यक्तियों द्वारा की गई खोजों से ज्ञान प्राप्त करते हैं | अत: ये  लोग न्यूटन की तरह संस्कृत व्यक्ति नहीं कहे जा सकते |   

प्रश्न 5) किन महत्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सुई-धागे  का आविष्कार हुआ होगा ?

उत्तर ) मानव ने सुई - धागे का आविष्कार कपड़े सीने, शीतोष्ण से बचने के लिए, वस्त्र बनाने आदि के लिए किया होगा | शरीर को सजाने के लिए बनाए जाने वाले वस्त्रों के लिए भी सुई –धागे का आविष्कार हुआ होगा | रज़ाई, गद्दे, टैंट, पर्दे आदि बनाने के लिए भी सुई-धागे का ही उपयोग होता है |

प्रश्न 6) “मानव संस्कृति एक अविभाज्य वस्तु है |” किन्हीं दो प्रसंगों का उललेख करें जब –

क)    मानव संस्कृति को विभाजित करने की चेष्टाएँ की गईं |

उत्तर ) मानव संस्कृति के नाम पर धर्म, मजहब के नाम पर एक-दूसरे से लड़ा दिया जाता है , जैसा कि ब्रिटिश सरकार ने हिन्दू – मुसलमानों को आपस में लड़ाकर हिंदुस्तान के दो टुकड़े हिंदुस्तान और पाकिस्तान कर दिए |

ख ) जब मानव संस्कृति ने अपने एक होने को प्रमाण दिया |

उत्तर )मानव संस्कृति में अपने एक होने का प्रमाण कोरोना काल में विभिन्न धर्मों के लोगों द्वारा आपसी मन-मुटाव भुलाकर एक- दूसरे की सहायता करके दिया  हैं | सिखों द्वारा बड़े लंगर का आयोजन करना, विभिन्न सुप्रसिद्ध अभिनेताओं द्वारा लोगों के बचाव के लिए बड़ी राशि का दान करना | उन्हें कोरोना से बचाव के लिए सुविधाएं प्रदान करवाना | परिजनों तक सुरूक्षित पहुँचाने का प्रबंध करना आदि हैं |

प्रश्न 7) आशय स्पष्ट कीजिए –

क ) मानव की जो योग्यता उससे आत्म- विनाश के साधनों का आविष्कार कराती है, हम उसे उसकी संस्कृति कहें या असंस्कृति ?

उत्तर ) लेखक का मानना है कि मनुष्य अपनी योग्यता और कुशलता के बल पर जिन विनाशकारी साधनों का आविष्कार करता है वह हमारी संस्कृति के अनुरूप नहीं है | विनाश करने वाले साधनों का आविष्कार करना तो असंस्कृति का प्रतीक है |

रचना और अभिव्यक्ति

प्रश्न 8) लेखक ने अपने दृष्टिकोण जे सभ्यता और संस्कृति की एक परिभाषा दी है | आप सभ्यता और संस्कृति के बारे में क्या सोचते हैं ? लिखिए |

उत्तर ) मेरे विचार में संस्कृति वह है जो श्रेष्ठ कर्म के रूप में व्यक्त होती है | यह मानवता के हित  के लिए किया गया कार्य होता है | ज्ञान व भाव हमारे कर्मों को श्रेष्ठ बनाते है, वहीं संस्कृति है | संस्कृति का कार्य ही हमें अच्छे कार्यों की तरफ ले जाता है | यह हमारे भौतिक जीवन को सुधारती है | और हमारी सभ्यता को विकसित करती करती है जो समाज जितना अधिक सुसंस्कृत होगा उसकी सभयता उतनी ही अधिक विकसित होगी |

अन्य प्रश्न

प्रश्न )  संस्कृत व्यक्ति की संतान (वंशज) के संबंध में लेखक का क्या  विचार है ?

उत्तर ) लेखक के अनुसार संस्कृत व्यक्ति किसी नई चीज़ की खोज करता है | यह वस्तु जब उसकी संतान को अनायास ही प्राप्त हो जाती है तो वह संस्कृत व्यक्ति नहीं बल्कि सभ्य व्यक्ति कहलाएंगा क्योंकि उस वस्तु की खोज उसने नहीं की है | खोज करने वाला व्यक्ति ही संस्कृत व्यक्ति है |

प्रश्न ) मनीषियों से मिलने वाला ज्ञान किसका परिचायक  है ?

उत्तर ) मनीषियों से मिलने वाला ज्ञान उनकी सहज संस्कृति की प्रवृति के कारण मिलता है | वे कभी भी निष्क्रिय नहीं बैठते है | नई से नई खोज में उनका मस्तिष्क सक्रिय रहता है | वे कभी संतुष्ट होकर नहीं बैठते हैं |

प्रश्न ) संस्कृति अविभाज्य कैसे है ? सिद्ध कीजिए |

उत्तर ) संस्कृति एक विचार है इसे जातिगत व धर्मगत आधारों पर नहीं बाँटा जा सकता | जिस व्यक्ति ने आग या सुई-धागे का आविष्कार किया, वह किसी एक जाति या धर्म का न होकर मानव मात्र के लिए है | इसलिए संस्कृति को नहीं बाँटा जा सकता |

प्रश्न ) सभ्यता या संस्कृति के विनाश का खतरा कब और कैसे होता है ?

उत्तर ) सभ्यता या संस्कृति के विनाश का खतरा तब  होता है जब किसी जाति अथवा देश पर अन्य लोगों की ओर से विनाशकारी आक्रमण होता है | हिटलर के आक्रमण करने के कारण मानव संस्कृति खतरे में पड़ी कही जाती थी | धर्म, संप्रदाय, वर्ण-व्यवस्था आदि के नाम पर होने वाले दंगों से भी सभ्यता और संस्कृति खतरें पद जाती है |

प्रश्न ) सभ्यता के अंतर्गत हम किस-किस को समाहित कर सकते है |

उत्तर ) हमारा खान–पान, पहनावा, यातायात के साधन, भौतिक सुख देने वाली सभी वस्तुएँ समाहित है  जिनका हम प्रयोग करते हैं |

प्रश्न ) संस्कृति पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती है ?

उत्तर ) हमें बौद्धिक क्षमता व ज्ञान का प्रयोग मानव मात्र के लिए व उसकी भलाई के लिए करना चाहिए | विश्व में हम कर्मशील बने रहे | सभ्यता व संस्कृति के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें | ऐसा कोई काम न करें जिससे असंस्कृति तथा असभ्यता का प्रसार हो |

प्रश्न ) संस्कृति पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए  कि सिद्धार्थ ने गृह –त्याग किस ध्येय को ध्यान में रखकर किया ?

उत्तर ) संस्कृति हमेशा मानव के लिए हितकर व कल्याणकारी होती है | वह सदा सारे कल्याण की भावना को अपने भीतर समेट कर सभी को एक साथ जोड़ने की कोशिश करती है | सिद्धार्थ ने अपनी मुक्ति के लिए गृह-त्याग नहीं किया था बल्कि विश्व भर को मानवता का पाठ पढ़ाने के लिए किया था | उसने सभी को परस्पर जोड़ने का पाठ पढ़ाया था |

प्रश्न) कैसा व्यक्ति संस्कृत नहीं कहला सकता ?

उत्तर ) ऐसा व्यक्ति जो अपने पूर्वजों से प्राप्त हर आविष्कार का उपभोग कर अपना जीवन सुखी बनाए वह सभ्य तो है, लेकिन उसे संस्कृत नहीं कहा जा सकता | क्योंकि उसने अपने बल पर मानवता के लिए कुछ भी नया कार्य नहीं किया, नई खोज व नए तथ्य नहीं ढूँढे |

 

Wednesday, May 11, 2022

नौबतखाने में इबादत (पाठ 16) कक्षा दसवीं

 

पाठ 16 नौबतखाने में इबादत

यतीन्द्र मिश्र

प्रश्न 1) शहनाई की दुनिया में डुमराँव गाँव को क्यों याद किया जाता है ?

उत्तर ) अमीरुद्दीन अर्थात उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ का जन्म डुमराँव गाँव में हुआ | यह शहनाई वादन में विश्वप्रसिद्ध हैं | इसके अतिरिक्त शहनाई वादन में जिस रीड का प्रयोग किया जाता है, वह नरकट (एक विशेष प्रकार की घास) से बनती है , जो डुमराँव गाँव के समीप सोन नदी के किनारे पाई जाती है | इन दोनों कारणों से शहनाई की दुनिया में डुमराँव गाँव को याद किया जाता है |

प्रश्न 2) बिस्मिल्ला खाँ को शहनाई की मंगलध्वनि का नायक कहा गया है ?

उत्तर ) जहाँ कहीं भी मांगलिक कार्य का आयोजन हो वहाँ उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ की शहनाई की ध्वनि सुनाई देगी | समारोह में शहनाई की गूँज का अभिप्राय: उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ से है | गंगा के किनारे स्थित बालाजी का मंदिर हो या विश्वनाथ का मंदिर अथवा संकटमोचन मंदिर सब जगह संगीत के समारोह में उनकी शहनाई की चर्चा रहती थी | मंदिरों में प्रभाती की मंगल ध्वनि उनकी शहनाई वादन के रूप में सुनाई पड़ती है | हर व्यक्ति उनकी शहनाई वादन कला का दीवाना था| इसलिए उन्हें शहनाई की मंगल ध्वनि का नायक कहा जाता हैं |

प्रश्न 3 ) सुषिर-वाद्यों से क्या तात्पर्य है ? शहनाई को सुषिर –वाद्यों में शाह की उपाधि क्यों दी गई होगी ?

उत्तर ) सुषिर बाँस अथवा मुँह से फूँककर बजाए जाने वाले वाद्यों से निकलने वाली ध्वनि को कहा जाता है | इसी कारण सुषिर-वाद्यों से अभिप्राय: उन वाद्ययंत्रों से है जो फूँककर बजाए जाने पर ध्वनि उत्पन्न करते हैं | इनमें  नाड़ी नरकट या रीड होती है, को नय कहा जाता है | इसी कारण शहनाई को सुषिर-वाद्यों में शाह की उपाधि दी गई होगी |

प्रश्न 4) आशय स्पष्ट कीजिए –

(क)फटा सुर न बख्शें | लुंगिया का क्या है, आज फटी है, तो कल सी जाएगी |

(ख)उत्तर )  दिन-रात सुरों की इबादत में लगे रहने वाले बिस्मिल्ला खाँ

 से जब उनकी एक शिष्या ने कहा कि वे फटी लुंगी न पहना करें तो उन्होंने कहा कि लुंगी यदि आज फटी है तो कल सिल जाएगी, किन्तु यदि एक बार सुर बिगड़ गया तो सँवरना मुश्किल है | अत: अपने पहनावे से कहीं अधिक ध्यान उनका सुर पर होता था |

ख) मेरे मालिक सुर बख्श दे | सुर में वह तासीर पैदा कर कि आँखों से सच्चे मोती कि तरह अनगड़ ख आँसू निकाल आएँ |’

उत्तर ) इन पंक्तियों के माध्यम से बताया गया है कि बिस्मिल्ला खाँ शहनाईवादन वादन में बेजोड़ है | वह अस्सी वर्षों से शहनाई बजा रहे है | फिर भी नमाज़ पढ़ते समय वह परमात्मा से हर रोज प्रार्थना करते है कि हे ईश्वर ! मुझे मधुर स्वर प्रदान कर | मेरे सुरों में ऐसा प्रभाव उत्पन्न कर दे जिसे सुनकर लोग प्रभावित हो उठें | उनकी आँखों से भाववेश में सच्चे मोतियों के समान अनायास आँसुओं की झड़ी लग जाए |

प्रश्न 5) काशी में हो रहे कौन से परिवर्तन बिस्मिल्ला खाँ को व्यथित करते थे ?

उत्तर) काशी की अनेक परम्पराएँ धीरे – धीरे लुप्त होती जा रही थीं, पहले काशी खान –पान की चीजों के लिए विख्यात हुआ करता था परंतु अब वह बात नहीं रह गई थी| काशी के पक्का महल से मलाई बर्फी वाले जा चुके थे | न अब वहाँ देसी घी की कचौड़ी जलेबी थी और न ही संगीत के लिए गायकों के मन में आदर का भाव था | जिनके कारण बिस्मिल्ला खाँ को बहुत दुख था | वे उनके विषय में सोचकर अत्यंत व्याकुल हो उठे थे |

प्रश्न 6) पाठ में आए किन प्रसंगों के आधार पर आप कह सकते हैं कि-

क)   बिस्मिल्ला खाँ मिली-जुली संस्कृति के प्रतीक थे |     अथवा

शहनाईवादक बिस्मिल्ला खाँ के धर्मनिरपेक्ष व्यक्तित्व का वर्णन कीजिए |

   उत्तर ) वह एक शिया मुसलमान का बेटा था जो सुबह उठकर बाबा विश्वनाथ के मंदिर में शहनाई बजाता | फिर गंगा स्नान करता था और बालाजी के सामने रियाज़ करता | फिर भी वह हिन्दू नहीं हो गया था जो मानता था कि उसे बालाजी ने शहनाई में सिद्धि दे दी है |वह मुहर्रम के महीने में आठवीं तारीख के दिन खाँ साहब खड़े होकर शहनाई बजाते थे व दलमंडी में फातमान के करीब आठ किलोमीटर कि दूरी तक पैदल रोते हुए, नौहा बजाते जाते थे |

ख ) वे वास्तविक अर्थों में एक सच्चे इंसान थे |

उत्तर ) बिस्मिल्ला खाँ वास्तविक अर्थों में एक सच्चे इंसान थे |वे शहनाई बजाने को ईश्वर की देन मानते थे |  व धर्मों से अधिक मानवता, आपसी प्रेम तथा भाईचारे को महत्व देते थे | वे हिन्दु तथा मुस्लिम धर्म दोनों का ही सम्मान करते थे | भारत रत्न से सम्मानित होने पर भी उनमें लेशमात्र भी घमंड नहीं था | वे भेदभाव और बनावटीपन से दूर रहते थे | दौलत से अधिक सुर उनके लिए प्रश्न जरूरी था |

प्रश्न 7) बिस्मिल्ला खाँ के जीवन से जुड़ी उन घटनाओं और व्यक्तियों का उल्लेख करें जिन्होंने

उनकी संगीत साधना को समृद्ध किया ?

उत्तर ) बालाजी के मंदिर के मार्ग में दो रसूलनबाई व बतूलनबाई दो बहनें थी जो ठुमरी,टप्पे आदि का गायन किया करती थीं | बिस्मिल्ला खाँ उनका संगीत सुनने के लिए उनके घर के सामने से गुजारा करते थे | उनके नाना भी शहनाईवादक थे | वह चोरी से नाना की शहनाई   उठाकर उसे बाजा-बजाकर देखा करता था|  यहीं से उन्हें शहनाई बजाने की प्रेरणा मिली थी | उनके मामा अलीबख्श खाँ एक अच्छे शहनाईवादक थे | वे बिस्मिल्ला खाँ के उस्ताद भी थे | उन्होंने उसे शहनाई बजाने की कला सिखाई थी | उनका सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा है |

रचना व अभिव्यक्ति

प्रश्न 8) बिस्मिल्ला खाँ के व्यक्तित्व की कौन-कौन सी विशेषताओं ने आपको प्रभावित किया ?

उत्तर )  ईश्वर के प्रति आस्थवान बने रहना उनके व्यक्तित्व की अन्य विशेषता है जिसने मुझे प्रभावित किया | वे सदा प्रभु से यहीं प्रार्थना करते की ईश्वर उनके सुरों को नियामत प्रदान करें | उन्होंने जो कुछ जीवन में प्राप्त किया है, उसे वे प्रभु की कृपा समझते थे | धार्मिक उदारता उनके जीवन की अन्य विशेषता है | वे मुसलमान होते हुए भी दूसरे धर्मों का आदर करते थे |वे सादगीपूर्ण जीवन जीते थे | सच्ची लगन से शहनाई वादन का कार्य करते थे | उन्हें इसके लिए पदंमभूषण व भारतरत्न जैसे पुरुस्कार भी मिले | इतनी उपाधियाँ प्राप्त करने के बाद भी उनके मन में कहीं अहंकार की भावना नहीं आई | वे खाने-पीने व संगीत के भी शौकीन थे |

प्रश्न 9) मुहर्रम से बिस्मिल्ला खाँ के जुड़ाव को अपने शब्दों में लिखो |

उत्तर ) मुस्लिम धर्म में मनाए जाने वाले त्योहारों में अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लेते थे | मुहर्रम के दस दिनों में वे किसी प्रकार का मंगल वाद्य नहीं बजाते थे तथा न ही राग-रागिनी गाते थे | इन दिनों वे शहनाई भी नहीं बजाते थे | आठवें दिन दालमंडी से चलने वाले मुहर्रम के जुलूस में पूरे उत्साह के साथ आठ किलोमीटर रोते हुए नौहा बजाते हुए चलते थे |

प्रश्न ) बिस्मिल्ला खाँ कला के अनन्य उपासक थे , तर्क सहित उत्तर दीजिए|

उत्तर )बिस्मिल्ला खाँ कला के अनन्य उपासक थे | उन्होंने अस्सी वर्ष तक लगातार शहनाई बजाकर इस बात को सिद्ध किया | वे ईश्वर से अच्छे सुर की प्राप्ति हेतु प्रार्थना किया करते  थे | उन्हें सदा लगता था की खुदा उन्हें कोई ऐसा सुर देगा जिसे सुनकर लोग भाव विभोर हों जाएंगे  और उनके आँखों से आँसू बह निकलेंगे | वे कभी अपने आपको पूर्ण नहीं मानते थे | उन्हें कभी भी इतने उपाधियाँ मिलने के बावजूद शहनाई वादन की कला पर घमंड नहीं हुआ | वे उसमें सुधार लाने के लिए सदा प्रयास करते रहे | 

भाषा अध्ययन

प्रश्न 11) निम्नलिखित मिश्र वाक्यों के उपवाक्य छाँटकर भेद भी लिखिए |

क)   यह जरूर है कि शहनाई और डुमराँव एक- दूसरे के लिए उपयोगी हैं |

उत्तर )  1. यह जरूर है |                                      (प्रधान उपवाक्य)               2. शहनाई और डुमराँव एक- दूसरे के लिए उपयोगी हैं |       (संज्ञा  उपवाक्य)

ख)   रीड अंदर से पोली होती है, जिसके सहारे शहनाई को फूँका जाता है |

उत्तर ) 1. रीड अंदर से पोली होती है |                        (प्रधान उपवाक्य)

      2. जिसके सहारे शहनाई को फूँका जाता है |              (विशेषण  उपवाक्य)

ग ) रीड नरकट से बनाई जाती है, जो डुमरॉव में मुख्यत: सोन नदी के किनारे पर पाई जाती है |

उत्तर ) 1. रीड नरकट से बनाई जाती है |                       (प्रधान उपवाक्य)

   2.जो डुमरॉव में मुख्यत: सोन नदी के किनारे पर पाई जाती है |   (विशेषण  उपवाक्य)

घ ) उनको यकीन है,  कभी खुदा यूँ ही उन पर मेहरबान  होगा |

उत्तर) 1. उनको यकीन है |                                     (प्रधान उपवाक्य)

     2.  कभी खुदा यूँ ही उन पर मेहरबान  होगा |              (संज्ञा  उपवाक्य)

ड़) हिरन  अपनी महक  से परेशान पूरे जंगल में उस वरदान को खोजता है जिसकी गमक उसी में समाई है |

उत्तर)  1. हिरन अपनी महक  से परेशान पूरे जंगल में उस वरदान को खोजता है |

                                                          (प्रधान उपवाक्य)

       2.  जिसकी गमक उसी में समाई है |                   (विशेषण  उपवाक्य)

च) खाँ साहब की सबसे बड़ी देन हमें यही है कि पूरे अस्सी बरस उन्होंने संगीत को संपूर्णता व एकाधिकार से सीखने की जिजीविषा को अपने भीतर जिंदा रखा |

उत्तर ) 1. खाँ साहब की सबसे बड़ी देन हमें यही है                (प्रधान उपवाक्य)

   2. पूरे अस्सी बरस उन्होंने संगीत को संपूर्णता व एकाधिकार से सीखने की जिजीविषा  को अपने भीतर जिंदा रखा |                                    (संज्ञा  उपवाक्य)

 

 

प्रश्न 12 ) निम्नलिखित वाक्यों को मिश्रित वाक्य में बदलिए |

 क ) इसी बाल सुलभ हंसी में कई यादें बंद हैं |

उत्तर ) यह वहीं बाल सुलभ हंसी है जिसमें कई  यादें बंद हैं |

ख ) काशी में संगीत आयोजन की एक प्राचीन एवं अद्भुत परंपरा है |

उत्तर ) काशी की यह  प्राचीन एवं अद्भुत परंपरा है कि यहाँ संगीत आयोजन होते रहते है |

ग ) धत्! पगली ई भारतरत्न हमको शहनईया पे मिला है, लुंगिया पे नाहीं |

 उत्तर )   धत्! पगली ई भारतरत्न जो हमको मिला है, ऊ शहनईया पे मिला है, लुंगिया पे नाहीं |

घ ) काशी का नायाब हीरा  हमेशा से दो क़ौमों को एक होकर आपस में भाईचारे के साथ रहने की  प्रेरणा देता रहा |

उत्तर ) यह काशी का नायाब हीरा है जो हमेशा से दो क़ौमों को एक होकर आपस में भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देता रहा |

प्रश्न) बिस्मिल्ला खाँ और शहनाई एक-दूसरे की पूरक हैं’- इस कथन की पुष्टि करें |

उत्तर ) जब भी कोई मांगलिक कार्य होता है तो वहाँ सर्वप्रथम बिस्मिल्ला खाँ की शहनाई के स्वर से वातावरण गूंज उठता है | संगीत आयोजन बिस्मिल्ला खाँ की शहनाई के अभाव में अधूरा लगता है | बिस्मिल्ला खाँ का अर्थ उनकी शहनाई, शहनाई का मतलब उनका हाथ और हाथ का आशय उनकी शहनाई से सुरों का निकलना है | फिर देखते ही देखते सारा वातावरण सुरीला हो उठता है | अत: यह कहना उचित ही है कि  बिस्मिल्ला खाँ और शहनाई एक-दूसरे की पूरक है |

प्रश्न ) बिस्मिल्ला खाँ को किन-किन उपाधियों से पुरस्कृत किया गया और उनकी सबसे बड़ी देन क्या है ?

उत्तर )उन्हें विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा अनेक मानद उपलब्धियों से अलंकृत किया गया | भारत सरकार ने उन्हें पद्मभूषण व भारतरत्न जैसे महान पुरुस्कारों से सम्मानित किया | अस्सी वर्षों तक उन्होंने संगीत को अच्छी प्रकार से सीखने की इच्छा को अपने भीतर जीवित रखा |

प्रश्न ) नौबतखाने में इबादत पाठ का प्रमुख उद्देश्य क्या है ?

उत्तर ) प्रस्तुत पाठ में लेखक ने महान शहनाईवादक बिस्मिल्ला खाँ के जीवन पर प्रकाश डाला है | कला के प्रति प्रेम, सरल एवं सादगीयुक्त जीवन जीने तथा धार्मिक उदारता की प्रेरणा भी दी गई है | इस पाठ में बताया गया है कि कला कोई भी हो, जब तक उसमें तल्लीनता व सच्चे मन से कार्य नहीं करेंगे, तब तक हमें सफलता नहीं मिल सकती | इसी प्रकार हमें अपने धर्म के साथ-साथ दूसरे के धर्मों का आदर करना चाहिए | हमें सफलता प्राप्ति में  कभी घमंड नहीं करना चाहिए |

प्रश्न ) काशी का भारतीय संस्कृति में क्या महत्व है ?

उत्तर ) काशी भारतवर्ष का एक धार्मिक स्थल है | यह नगर साहित्य, संगीत आदि कलाओं का केंद्र है | यहाँ बड़े-बड़े साहित्यकार व संगीतकर हुए है जिन्होंने अपनी कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति को न केवल जीवित रखा, अपितु उसे विकास की और अग्रसर भी किया | काशी शिक्षा का भी केंद्र रहा है | यहाँ देश –विदेश से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते है | वे यहाँ की संस्कृति से प्रभावित हुए बिना नहीं रहते है |

                                                                                                                                               

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

समास

  समास विनय अपने माता और पिता के साथ देव के मंदिर गया | चार राहों के समूह से गुजरते   हुए   उसने घोड़े पर सवारी करते हुए छ्त्रपति शि...