Showing posts with label वाक्य कक्षा (नौवीं के लिए ). Show all posts
Showing posts with label वाक्य कक्षा (नौवीं के लिए ). Show all posts

Friday, June 25, 2021

वाक्य कक्षा (नौवीं के लिए )

 

वाक्य

शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं | वाक्य भाषा की इकाई है ; जैसे – राम स्कूल जाता है | वाक्य में क्रिया का होना अति आवश्यक होता है | क्रिया के बिना वाक्य की रचना संभव नहीं होती है | यथा – मैं जाता हूँ | परंतु मैं एक मात्र शब्द है |

अर्थ के आधार पर वाक्य के आठ प्रकार होते हैं –

1 विधानवाचक – जिन वाक्यों में किसी क्रिया के होने या करने की सामान्य सूचना हो, उन्हें विधानवाचक वाक्य कहते हैं ; जैसे – गंगा हिमालया से निकलती है | बच्चे मैदान में खेल रहे हैं |

2 निषेधवाचक वाक्य – जिन वाक्यों में न या नहीं होने का भाव व्यक्त होता है, उन्हें नकरात्मक वाक्य कहते है ; जैसे अवनी स्कूल नहीं जाती | रमेश पुस्तक नहीं पढ़ता |

3 प्रश्नवाचक वाक्य – जिन वाक्यों में प्रश्न का बोध होता है, उन्हें प्रश्नवाचक वाक्य कहते है ; जैसे हरियाणा में कितने जिले है ?आप क्या काम करते हो ?

4 संदेहवाचक वाक्य – जिन वाक्यों में कार्य के होने में संदेह होता है ,उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं ; जैसे – शायद आज विद्यालय बंद हो  संभवत: गाड़ी नहीं गई होगी |

5 आज्ञावाचक वाक्य – जिस वाक्य में आज्ञा , प्रार्थना , उपदेश , अनुमति का बोध होता है, उसे आज्ञावाचक  वाक्य कहते हैं |

जैसे – तुम बाहर जाओ | (आज्ञा )

आप आ सकते हो  (अनुमति)

कृपया आप मेरा काम कर दीजिए | (प्रार्थना )

6 इच्छावाचक वाक्य जिस वाक्य में इच्छा ,आशीर्वाद ,या शुभ कामना का बोध होता है उसे इच्छावाचक या इच्छार्थक वाक्य कहते है |

7 संकेतवाचक वाक्य – जिस वाक्य में एक बात या काम  का होना दूसरी बात या काम के होने पर निर्भर करता है , उसे संकेतवाचक वाक्य कहते है ; जैसे – यदि कपिल पढ़ता तो अवश्य प्रथम आता | आप समय पर स्टेशन पहुँच जाते तो आपकी ट्रेन नहीं छूटती |

8 विस्मयादिबोधक वाक्य जिस वाक्य में हर्ष, शोक, घृणा ,आश्चर्य, भय आदि का बोध होता है , उसे विस्मयादिबोधक वाक्य कहते हैं | जैसे –

हर्ष – वाह ! क्या छक्का मारा है |

आश्चर्य – अरे ! तजेंदर गा भी सकता है |

 

 

समास

  समास विनय अपने माता और पिता के साथ देव के मंदिर गया | चार राहों के समूह से गुजरते   हुए   उसने घोड़े पर सवारी करते हुए छ्त्रपति शि...