संवाद लेखन
प्रश्न ) मान लो आप अपने मित्र रोहन से उसकी तबीयत पूछने
जाते हो | तुम अपने और रोहन के बीच की बातचीत को
संवाद के रूप में लिखो |
उत्तर ) रोहन के घर पहुँचने पर :-
मैं – रोहन ! क्या बात है ? तुम लेटे क्यों हुए हो ?
रोहन – मेरे
पेट में कुछ ऐसे-ऐसे हो रहा है |
मैं - ये ऐसे-ऐसे क्या होता है ?
रोहन – (थोड़ा
कराहकर) मेरे पेट में दर्द हो रहा है |
मैं- ये दर्द कब से हो रहा है ?
रोहन - आज
दोपहर से अचानक होने लगा है |
मैं - क्या तुमने किसी डॉक्टर या वैध को दिखाया और
कोई दवाई ली ?
रोहन – हाँ, वैध जी आए थे | उन्होनें मुझे कब्ज की दवाई दी थी | माँ ने हींग, फिटकरी और काला
नमक लेकिन मुझे कोई आराम नहीं हुआ है |
मैं – घबराओ मत | थोड़ी देर में ठीक हो जाएगा | मैं रात को फोन करके तुम्हारी तबीयत के बारे पूछुंगा | अब मैं घर जाता हूँ | क्योंकि कल विद्यालय जाना है और स्कूल का गृहकार्य भी पूरा करना है |
अच्छा रोहन नमस्ते | अपना ख्याल रखना |
रोहन –
नमस्कार |
प्रश्न ) संकट के समय कौन-कौन से फोन नंबर याद रखने चाहिए ? ऐसे वक्त में पुलिस से तुम कैसे बात
करोगे ? तुम अपने और पुलिस अधिकारी के बीच की बातचीत को
संवाद के रूप में लिखो |
उत्तर ) संकट के समय हमें अपने सगे संबंधियों, पुलिस, फायर ब्रिग्रेड और डॉक्टर (ऐम्बुलेंस) आदि
के फोन
नंबर याद रखने चाहिए |
पुलिस से
बातचीत-
मैं – हैलो |
पुलिस – हैलो |
मैं - हैलो सर मैं _______ बोल रहा हूँ | क्या आप पुलिस स्टेशन से बोल रहे है ?
पुलिस– हैलो, हाँ, मैं मैं इंस्पेक्टर_________ बोल रहा हूँ | कहिए, आपने
किसलिए फोन किया है ?
मैं - नमस्ते सर | मै
.... बोल रहा हूँ| मेरे पड़ोसी के मकान में चोरी हो गई है |यहाँ का
पता... है | कृपया शीघ्र पहुँचने की कृपया करे |
इंस्पेक्टर – मै जल्द ही आपके बताए पते पर पहुँच रहा हूँ |आप
परेशान ना हो |
मैं - धन्यवाद |
प्रश्न) आसपास की निर्जीव चीजों को ध्यान मे रखकर कुछ संवाद लिखिए, जैसे –
क) चॉक का ब्लैकबोर्ड से संवाद
ख) कलम का कॉपी से संवाद
उत्तर ) चॉक का
ब्लैकबोर्ड से संवाद –
ब्लैकबोर्ड - (चाक से ) ओह ! तुम
फिर मुझे गंदा करने आ गए | जरा दूर ही रहो |
देखो आज ही मैने नया सुंदर-सा काला रंग
वाला नया कपड़ा पहना है |(नया रंग किया गया है )
चॉक – आज मै तुम्हें गंदा करने नहीं बल्कि छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक बातें
लिखने आयी हूँ |
ब्लैकबोर्ड - सबसे उपर लिखना नए
सत्र में सभी छात्रों का स्वागत है | फिर चित्र
बनाना |
चॉक - ठीक है | जैसा तुम
चाहो |
उत्तर ) कलम का कॉपी से संवाद –
कॉपी – (कलम देखकर ) आज तुम मुझे फिर क्यों परेशान करने क्यों आ गई ?
कलम – मै
तुम्हें परेशान करने नहीं बल्कि आज के पाठ के प्रश्नोंत्तर लिखने आई हूँ |
कॉपी – कल तुम अनेक जगह मेरे सीने में
चुभ गई थी | मुझे अब
तक उसका दर्द है |
कलम – कल मेरा
प्वाइंट खराब हो रहा था | पर आज ऐसा नहीं है |
कॉपी – ठीक है
| सावधानी से काम करना है और पूरा काम करना जिससे मानस को
आज
शिक्षक से डांट न खानी पड़े |
कलम – अरे वो तो कल मुझे सहेलियों के साथ
खेलने जाना था | पर आज बिना पूरा काम किए
उठूँगी ही नहीं |