Showing posts with label अपठित गद्यान्शकक्षा 7 व 8 के लिए. Show all posts
Showing posts with label अपठित गद्यान्शकक्षा 7 व 8 के लिए. Show all posts

Thursday, June 24, 2021

अपठित गद्यान्शकक्षा 7 व 8 के लिए

 अपठित गद्यान्शकक्षा 7 व 8 के लिए

निम्नलिखित गद्यान्श को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए|

आज के करीब डेढ़ हज़ार साल से पहले चीन में बारूद का आविष्कार हुआ | फिर ईसा की ग्यारहवीं सदी में चीनियों ने रॉकेट भी बनाए | लगभग उसी समय भारत को भी बारूद की जानकारी मिली |भारत को यह जानकारी या तो चीनी मजदूरों से मिली या भारतीय बन्दरगाहों में पहुँचने वाले चीनी व्यापारियों के जरिये | आज भी आतिशबाज़ी के पटाखों का सबसे ज्यादा उत्पादन दक्षिण भारत में ही होता है |  रॉकेटों का भी ज्यादा इस्तेमाल दक्षिण भारत के युद्धों में ही हुआ है | रॉकेटों के लिए लोहे के खोलों का इस्तेमाल संभवत: भारत की ही खोज है |

प्रश्न) बारूद का आविष्कार किस देश की देन है ?

उत्तर ) चीन की |

प्रश्न ) भारत को बारूद की जानकारी कब मिली ?

उत्तर ) ईसा की ग्यारहवीं शताब्दी में |

प्रश्न ) भारत में आतिशबाजी के पटाखों का सर्वाधिक प्रयोग कहाँ होता है ?

उत्तर ) दक्षिण भारत में होता है

प्रश्न )रॉकेट के लिए लोहे के खोलों की खोज की संभावना किस देश के लिए प्रकट की जाती है ?

उत्तर ) भारत के लिए |

निम्नलिखित गद्यान्श को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए|

लोग चाहते है की सरकार उनकी भलाई के लिए कार्य करती रहे और वे स्वयं कुछ न करे | गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने की अपेक्षा भी अधिकतर लोग दूसरों से ही कहते है जबकि स्वयं उस पर चलना नहीं चाहते | गांधी जी किसी गरीब को भोजन देने की बजाए  उसके लिए काम उपलब्ध करने की बार करते थे | वे खैरात बांटने का खुला विरोध करते थे | उनका कहना था भगवान हमारा नौकर नहीं है, जो हमारे काम कर जाए |काम तो हमें ही करना पड़ेगा |अपने अधिकार हमें याद है, परंतु समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों  को हम भूल गए है | हम अकर्मण्यता के दलदल में फसते जा रहे है |कर्म संस्कृति की सोच हमने क्षीण कर दी है |सड़क पर यातायात का पहले हम उल्लंगन करते है और पकड़े जाने पर जुर्माना देने की बजाय कम रकम में पुलिस से समझौता करने की फिराक में रहते है |

प्रश्न ) लोग सरकार से  क्या चाहती है ?

उत्तर ) लोग चाहते है की सरकार उनकी भलाई के लिए कार्य करती रहे और वे स्वयं कुछ न करे |

प्रश्न ) गांधी जी के सिद्धांतों की क्या स्थिति है ?

उत्तर ) लोग चाहते है की दूसरे गांधी के सिद्धांतों पर चले |

प्रश्न ) ........हम अपनी सुविधा देखते है |( सही कथन से वाक्य पूरा कीजिए |)

उत्तर ) भ्रष्टाचार का विरोध करने की बजाय

प्रश्न ) समाज और राष्ट्र के प्रति हम क्या भूल गए है ?

उत्तर ) हम अपने कर्तव्यों को भूल गए है |

समास

  समास विनय अपने माता और पिता के साथ देव के मंदिर गया | चार राहों के समूह से गुजरते   हुए   उसने घोड़े पर सवारी करते हुए छ्त्रपति शि...