Showing posts with label पत्र. Show all posts
Showing posts with label पत्र. Show all posts

Saturday, May 22, 2021

 

अपने क्षेत्र की सफाई के लिए स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखिए |

सेवा में

स्वास्थ्य अधिकारी

नगर निगम कार्यालय

अशोक विहार, दिल्ली

दिनांक _________

विषय : क्षेत्र की सफाई के लिए पत्र |

महोदय

अपने इस पत्र के माध्यम से  मैं आपका ध्यान हमारे क्षेत्र में फैली गंदगी की ओर दिलाना चाहता हूँ | पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में किसी सफाई कर्मचारी को नहीं देखा गया है |जगह-जगह कूड़ों का ढेर लगा हुआ है | अवारा पशु मुँह मारकर उस गंदगी को चारों ओर फैला रहे है | सड़कों पर चलना कठिन हो गया है | टूटी सड़कों पर पानी  भर गया है और उसमें मच्छरों और मक्खियों का राज हो रहा  है| बरसात का मौसम शुरू होने वाला है | यदि ध्यान न दिया गया तो यहाँ फैलने वाली गंदगी का आप अनुमान लगा सकते हैं|

हमें आशा है कि हमारी प्रार्थना पर आप जल्द ही ध्यान देकर उचित कदम उठाने का कष्ट करेंगे |

धन्यवाद

भवदीय

सुमित

 

Thursday, May 20, 2021

चोरी हो गई साइकिल की रिपोर्ट लिखाने के लिए।

 

परीक्षा भवन

क ख ग

दिनांक _______

सेवा में

थानाध्यक्ष महोदय

थाना करोलबाग

दिल्ली |

दिनांक _________

विषय – चोरी हो गई साइकिल की रिपोर्ट |

महोदय

मैं करोलबाग क्षेत्र का निवासी हूँ | परसों दिनांक ........ को मैं दोपहर लगभग 2 बजे डाकघर के बाहर ताला लगाकर अंदर एक पत्र रजिस्ट्री करवाने गया और जब लौटकर आया तो देखा कि मेरी साइकिल वहाँ से गायब थी| मैंने उसे चारों ओर ढूंढा लेकिन वह कहीं नज़र न आई | यहाँ नीचे मैं अपनी साइकिल का विवरण लिख रहा हूँ :

मेरी साइकिल लाल रंग की थी | उसकी सीट हरे रंग थी | हीरो कंपनी की साइकिल थी | साइकिल का नंबर ए 42376 है | साइकिल के पहियों पर रंग- बिरंगे मोती लगे हुए हैं | कृपया मेरी साइकिल की चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कर लें | यदि आपको मेरी साइकिल मिल जाए तो कृपया 9313131313 नंबर पर फोन कर सूचित करने का कष्ट करें|

धन्यवाद 

भवदीय

वरुण सक्सेना 

 

संगति का महत्व बताते हुए छोटे भाई को पत्र लिखिए |

 

परीक्षा भवन

क ख ग

दिनांक ______

प्रिय नीरज

खुश रहो

हम सब यहाँ कुशलपूर्वक हैं | आशा है अब तुम्हारा मन छात्रावास में लग गया होगा | तुमने वातावरण के अनुसार अपने आप को बदल लिया होगा |

भाई, यह पहला अवसर है जब तुम , हम सबसे अलग रहे हो |हमें तो तुम्हारी कमी खल ही रही है, लेकिन तुम भी अकेलापन महसूस कर रहे होगे | ऐसे में तुम्हें अच्छे मित्र की आवश्यकता है | लेकिन तुम वहाँ मित्र बनाने में विशेष सावधानी बरतना क्योंकि संगति का प्रभाव हमारे विचारों तथा व्यवहारों पर पड़ता है | जैसे लोगों के बीच हम रहते है, धीरे –धीरे हमारा स्वभाव भी वैसा ही हो जाता है | अच्छे आचार-विचार वाले लोगों के साथ रहकर तुम उनसे बहुत कुछ सीख पाओगे तथा सफलता तुम्हारे कदम चूमेगी | यदि तुम्हारी संगति अच्छी न रही, तो तुम्हें लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो पाएगी |हम सभी से दूर रहने का उद्देश्य तुम्हें ध्यान रहना चाहिए | अंत में, मैं तुम्हें एक बार फिर यही कहूंगा कि तुम सत्संगति में रहना ,ताकि माता जी और पिता जी का स्वप्न पूरा हो सके |

 

हम सभी की शुभकामनाएँ तुम्हारे साथ हैं | माता जी और पिता जी की ओर से ढेर सारा प्यार |

तुम्हारा अग्रज

आशुतोष

 

 

 

 

Wednesday, May 19, 2021

डाक सम्बन्धी अनियमितता के लिए शिकायत - पत्र ।

 

सेवा में

डाकपाल महोदय

कश्मीरी गेट

दिल्ली -110006

                                                                                                    – विषय    डाक –संबंधी अनियमितता के लिए शिकायत- पत्र |

महोदय

सविनय निवेदन यह है कि हमारे क्षेत्र में गत कुछ माह से  डाक-वितरण संबंधी अनियमितता से स्थानीय निवासी अत्यधिक परेशान हैं |

इस क्षेत्र में डाक –वितरण प्रतिदिन नहीं होता | डाकिये कभी आते है तो कभी नहीं आते | जब आते है तो सारी की सारी डाक सोसायटी के चौकीदार को देकर चले जाते हैं जिससे डाक यहाँ वहाँ हो जाती है और सही समय पर नहीं मिल पाती   है जब  भी  कभी त्योहार आते है तो वे रुपये मांगने अवश्य आ जाते हैं | उनका गैर जिम्मेवारी से भरा व्यवहार हम सभी को मुश्किल में डाल रहा है | किसी का पत्र किसी और के घर में डाल जाना तथा मनीऑर्डर का समय पर न मिलना आम बात हो गई है |

आशा है, आप उक्त अनियमितताओं को दूर करने के लिए उचित कदम उठाएंगे |

भवदीय

नरेश कुमार अध्यक्ष

कश्मीरी गेट विकास समिति

 

भाई की शादी पर मित्र को आमंत्रण पत्र लिखिए।

 

परीक्षा भवन,

क ख ग |

दिनांक ______

 

प्रिय मित्र ,

आयुष ,

 

नमस्कार|

मैं यहाँ कुशल से हूँ  और तुम्हारी कुशलता की कामना करता हूँ | तुम्हें यह बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि मेरे छोटे भाई का विवाह 15 नवेंबर को होना निश्चित हुआ है | बारात बस द्वारा दिल्ली जाएगी | इस शुभ अवसर पर तुम सपरिवार आमंत्रित हो | कृपया दो दिन पहले आने का प्रयास करना ताकि मुझे आपका सहयोग मिल सके |

 

पत्र के साथ शुभ विवाह का निमंत्रण पत्र संलग्न है |

तुम्हारे आने की प्रतीक्षा में ,

 

तुम्हारा मित्र

सक्षम

 

Tuesday, May 18, 2021

चाचा जी को जन्मदिन पर उपहार भेजने पर धन्यवाद देते हुए पत्र |

 

परीक्षा भवन

क ख ग

दिनांक __________________

प्रिय चाचा जी,

चरण स्पर्श !

               हम यहाँ कुशल से है | आशा करता /करती हूँ कि आप भी वहाँ पर सकुशल से है | आपके द्वारा मेरे जन्मदिन के अवसर पर भेजी गई घड़ी बहुत सुंदर हैं | मुझे अपनी पढ़ाई के कारण उसकी आवश्यकता भी थी | इसके लिए मैं आपका दिल से धन्यवाद देता / देती  हूँ | मैंने जन्मदिन के अवसर पर आपको बहुत याद किया | आप समय निकालकर जल्दी ही हमसे ही मिलने आइए | चाचा जी को प्रणाम कहना और श्वेता और मनन को प्यार देना ! बाकि सब मिलने पर !

आपका /आपकी भतीजी /भतीजा

  नाम ___________

 

आर्थिक सहायता हेतु प्राचार्य महोदय जी को पत्र लिखिए |

 

सेवा में

प्राचार्य,

केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2,

वायु सेना स्थल,

आदमपुर |

विषय : आर्थिक सहायता  हेतु प्राचार्य जी को पत्र लिखिए |

महोदय

विनम्र निवेदन है कि मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार से हूँ | मेरे पिताजी एक गैर सरकारी संस्था में कार्यरत थे | कोरोना महामारी के फलस्वरूप मेरे पिताजी की संस्था बंद हो गई है | इस समय हमारा परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है | मैं अपनी कक्षा में हमेशा प्रथम स्थान प्राप्त करता / करती हूँ | मेरी हार्दिक इच्छा है कि पढ़ाई पूरी करूँ किन्तु मेरे पिता मेरे पढ़ाई का खर्चा उठाने मैं असमर्थ हैं | अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि आप विद्यालय की ओर से मुझे आर्थिक सहायता दिलवाने का कष्ट करें, जिससे मैं अपनी पढ़ाई नियमित रख सकूँ |

इस उपकार के लिए मैं आजीवन आपका /आपकी आभारी  रहूँगा /रहूँगी |

धन्यवाद

आपका /आपकी आज्ञाकारी शिष्य/ आज्ञाकारिणी शिष्या

नाम _________

कक्षा व वर्ग ____

अनुक्रमांक ____

दिनांक ______

 

 

 

 

 

बीमारी के कारण अवकाश हेतु पत्र |

सेवा में

प्राचार्य,

केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2,

वायु सेना स्थल,

आदमपुर |

विषय : बीमारी के कारण अवकाश हेतु  पत्र |

महोदय

सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा _____अ का छात्र हूंँ  / की छात्रा हूँ | मुझे कल रात से तेज बुखार है | डॉक्टर ने मुझे दो दिन का आराम करने की सलाह दी है | जिस कारण मैं दो दिन विद्यालय नहीं आ सकता /सकती | अतः आपसे निवेदन है कि मुझे दिनांक 19/5/21 व 20/5/21 का अवकाश प्रदान करें | आपकी अति कृपा होगी |

धन्यवाद 

आपका आज्ञाकारी शिष्य /आपकी आज्ञाकारिणी शिष्या

नाम _________

कक्षा व वर्ग ____

अनुक्रमांक ____

दिनांक ______

 

/

घर पर जरूरी काम होने के कारण प्राचार्य जी को एक दिन की छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र लिखिए|

 

घर पर जरूरी काम होने के कारण प्राचार्य जी को एक दिन की छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र लिखिए |

सेवा में

प्राचार्य

केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2

वायु सेना स्थल

आदमपुर

 

विषय :- जरूरी काम के कारण अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र |

महोदय ,

सविनय निवेदन है कि मैं कक्षा ____ अ का /की छात्र /छात्रा हूँ | मुझे आज घर पर जरूरी काम है |इसलिए मैं आज विद्यालय नहीं आ सकता / सकती | मुझे एक दिन का अवकाश प्रदान करें | आपकी अति कृपा होगी |

धन्यवाद

आपका /आपका  आज्ञाकारी शिष्य/ आज्ञाकारिणी शिष्या

नाम  _____

कक्षा व वर्ग ______

अनुक्रमांक _______

दिनांक ________

 

समास

  समास विनय अपने माता और पिता के साथ देव के मंदिर गया | चार राहों के समूह से गुजरते   हुए   उसने घोड़े पर सवारी करते हुए छ्त्रपति शि...