Saturday, June 12, 2021

पाठ 1 अहमदनगर का किला

 

 

पाठ 1 अहमदनगर का किला

प्रश्न 1 लेखक की यह कौन सी और कैसी यात्रा थी ? वह यहाँ कितने समय से था ?

उत्तर -- लेखक की यह नौवीं जेल यात्रा थी | वह अहमदनगर के किले में बंदी था | उसे यहाँ आए बीस महीने से भी अधिक समय हो चुका था |

प्रश्न 2 लेखक को जेल में समय का ज्ञान कैसे होता था ?

उत्तर – लेखक इस जेल में आया तो शुक्ल पक्ष शुरू हो चुका था | उस दिन अंधकर से भरे आकाश में दूज का चाँद झिलमिला रहा था | इस प्रकार हर बार जब नया चाँद उगता था तो लेखक अंदाजा लगा लेता था कि एक महीना बीत गया | इस प्रकार उसे समय का ज्ञान होता था |

प्रश्न 3 अहमदनगर के किले में लेखक की दिनचर्या क्या थी?

उत्तर – अहमदनगर के किले में लेखक बागवानी करता था | वह प्रतिदिन घंटों फूलों की क्यारियाँ बनाता रहता था | तपती धूप में भी वह यह कार्य करता रहता था | वहाँ की मिट्टी पथरीली तथा मलबे से भरी हुई थी, इसलिए इस कार्य में उसे बहुत मेहनत करनी पड़ती थी |

प्रश्न 4 लेखक को अहमदनगर के किले से जुड़ी कौन सी घटना याद थी ?

उत्तर -- लेखक को अहमदनगर के किले से जुड़ी चाँद बीबी की घटना याद थी | वह एक साहसी महिला थी | उसने अकबर की शाही सेना के विरुद्ध हाथ में तलवार लेकर अपनी सेना का नेतृत्व किया था |अंत में उसी के एक व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी थी |

प्रश्न 5 लेखक को खुदाई में क्या मिला और उसे यह कार्य क्यों  रोक देना पड़ा ?

उत्तर – लेखक को खुदाई में जमीन की सतह के बहुत नीचे दबे हुए प्राचीन दीवार के हिस्से, कुछ गुंबदों के हिस्से तथा इमारतों के ऊपरी हिस्से दिखाई दिए | वह और खुदाई करना चाहते थे, परंतु उनके पास समुचित औज़ार नहीं थे तथा जेल के अधिकारियों ने भी उन्हें इस कार्य की मंजूरी नहीं दी थी | इसलिए उन्हें यह कार्य रोक देना पड़ा|

 प्रश्न 6 कुदाल छोडकर लेखक ने क्या करना चाहा ?

उत्तर – कुदाल छोड़कर लेखक ने कलम उठा ली और लिखने का मन बनाया | वह जो कुछ इन दिनों सोच रहा था अथवा अनुभव कर रहा था, उन्हें अपने शब्दों के द्वारा व्यक्त करना चाहता था |

 प्रश्न 7 अतीत के दबाव से क्या तात्पर्य है ?

 उत्तर -- अतीत के दबाव से  तात्पर्य है कि अपने बीते हुए दिनों, अपनी परंपरा, सभ्यता एवं संस्कृति का अपने ऊपर पड़ने वाला प्रभाव है | इसे ही हम अपनी विरासत कहते है, जिसे दसियों-हजारों साल में हमने प्राप्त किया है |

प्रश्न 8 लेखक किसके संबंध में लिखना चाहता है ?

उत्तर – लेखक भारतवासियों के संबंध में लिखना चाहता है | उसे लगता है कि हमारी विरासत में कोई एक खास बात अवश्य है जो अनोखी नहीं होकर भी हमारे रक्त, मांस और अस्थियों में समाई हुई है |  जिससे हमारा वर्तमान बना है और भविष्य संवरेगा |

 

 

 

 


3 comments:

समास

  समास विनय अपने माता और पिता के साथ देव के मंदिर गया | चार राहों के समूह से गुजरते   हुए   उसने घोड़े पर सवारी करते हुए छ्त्रपति शि...