परीक्षा भवन
क ख ग
दिनांक _______
सेवा में
थानाध्यक्ष महोदय
थाना करोलबाग
दिल्ली |
दिनांक _________
विषय – चोरी हो गई साइकिल
की रिपोर्ट |
महोदय
मैं करोलबाग क्षेत्र का
निवासी हूँ | परसों दिनांक ........ को मैं दोपहर लगभग 2 बजे
डाकघर के बाहर ताला लगाकर अंदर एक पत्र रजिस्ट्री करवाने गया और जब लौटकर आया तो
देखा कि मेरी साइकिल वहाँ से गायब थी| मैंने उसे चारों ओर ढूंढा लेकिन वह कहीं नज़र न आई |
यहाँ नीचे मैं अपनी साइकिल का विवरण लिख रहा हूँ :
मेरी साइकिल लाल रंग की थी
| उसकी सीट हरे रंग थी | हीरो कंपनी की साइकिल थी |
साइकिल का नंबर ए 42376 है | साइकिल के पहियों पर रंग- बिरंगे मोती लगे हुए हैं
| कृपया मेरी साइकिल की चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कर लें |
यदि आपको मेरी साइकिल मिल जाए तो कृपया 9313131313 नंबर पर फोन कर सूचित करने का
कष्ट करें|
धन्यवाद
भवदीय
वरुण सक्सेना
उत्तम।
ReplyDeleteउपयोगी
ReplyDelete