सेवा में
प्राचार्य,
केन्द्रीय
विद्यालय क्रमांक 2,
वायु सेना स्थल,
आदमपुर |
विषय : आर्थिक सहायता
हेतु प्राचार्य जी को पत्र लिखिए |
महोदय
विनम्र निवेदन है
कि मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार से हूँ |
मेरे पिताजी एक गैर सरकारी संस्था में कार्यरत थे | कोरोना महामारी के फलस्वरूप मेरे पिताजी की
संस्था बंद हो गई है |
इस समय हमारा परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है | मैं अपनी कक्षा में हमेशा प्रथम स्थान प्राप्त
करता / करती हूँ |
मेरी हार्दिक इच्छा है कि पढ़ाई पूरी करूँ किन्तु मेरे पिता मेरे पढ़ाई का खर्चा उठाने
मैं असमर्थ हैं |
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि आप विद्यालय की ओर से मुझे आर्थिक सहायता दिलवाने का
कष्ट करें,
जिससे मैं अपनी पढ़ाई नियमित रख सकूँ |
इस उपकार के लिए मैं
आजीवन आपका /आपकी आभारी रहूँगा /रहूँगी |
धन्यवाद
आपका /आपकी आज्ञाकारी
शिष्य/ आज्ञाकारिणी शिष्या
नाम _________
कक्षा व वर्ग ____
अनुक्रमांक ____
दिनांक ______
No comments:
Post a Comment