पाठ 19 मायावी सरोवर
प्रश्न) ब्राह्मण की झोपड़ी के बाहर कौन – सी लकड़ी
टंगी थी? उसका क्या उपयोग था?
उत्तर) ब्राह्मण की झोपड़ी के बाहर अरणी की लकड़ी टंगी थी| यह काठ की चौकोर लकड़ी थी जिस पर मथनी जैसी दूसरी लकड़ी से रगड़कर
उन दिनों आग उत्पन्न की जाती थी |
प्रश्न) नकुल ने कैसे अनुमान लगाया कि उस स्थान
पर जलाशय हो सकता है?
उत्तर ) नकुल ने पेड़ पर चढ़कर देखा कि कुछ दूर पर ऐसे पौधे
उगे है, जो केवल पानी के ही नजदीक उगते है|आस- पास बगुले भी उड़ रहे थे | यहीं सोचकर नकुल ने
वहाँ जलाशय होने का अनुमान लगाया होगा |
प्रश्न) नकुल को
जलाशय मिलने पर उसने क्या किया ?
उत्तर ) उसने सोचा कि पहले तो मैं अपनी प्यास बुझा लूँ और
फिर तरकश में पानी भरकर भाइयों के लिए ले जाऊँगा |
प्रश्न)
नकुल के द्वारा जलाशय का
पानी पीने पर क्या हुआ?
उत्तर ) वे जलाशय का पानी पीते ही बेहोश होकर भूमि पर गिर पड़े |
प्रश्न) जलाशय किसके अधीन था?
उत्तर ) एक यक्ष के अधीन था|
प्रश्न) जलाशय से आती हुई आवाज़ सुनकर अर्जुन ने
क्या किया?
उत्तर ) जलाशय में
जल पीने के लिए उतरते समय वहीं आवाज़ सुनने पर अर्जुन को खूब गुस्सा आया | अर्जुन ने जिस दिशा से आती हुई आवाज़ को सुना था उसी दिशा में
निशाना लगाकर बाण चलाने लगे | बाणों को यूँ बेअसर होता देख अर्जुन गुस्से से
भर उठे |
No comments:
Post a Comment