Saturday, November 13, 2021

यक्ष प्रश्न

 

पाठ 20  यक्ष प्रश्न

 

प्रश्न ) मनुष्य का कौन साथ देता है?

उत्तर ) धैर्य ही मनुष्य का साथी होता है|

प्रश्न) कौन-सा  शास्त्र है, जिसका अध्ययन करके मनुष्य बुद्धिमान बनता है?

उत्तर) कोई भी शास्त्र ऐसा नहीं है | महान लोगों की संगति से ही मनुष्य बुद्धिमान बनता है|

प्रश्न) आकाश से भी ऊंचा कौन है?

उत्तर ) पिता|

प्रश्न ) हवा से भी तेज चलने वाला कौन है ?

उत्तर ) मन |

प्रश्न ) घास से भी तुच्छ कौन सी चीज होती है ?

उत्तर ) चिंता

प्रश्न ) विदेश जाने वाले का कौन साथी होता है ?

उत्तर ) विद्या

प्रश्न ) घर मेन ही रहने वाला कौन साथी होता है ?

उत्तर ) पत्नी

प्रश्न ) मरणासन्न वृद्ध का साथी कौन होता है ?

उत्तर ) दान, क्योंकि वही मृत्यु के बाद अकेले चलने वाले जीव के साथ –साथ चलता है |

प्रश्न ) बरतनों में सबसे बड़ा कौन-सा है ?

उत्तर ) भूमि ही सबसे बड़ा बरतन है जिसमें सब कुछ समा सकता है |

प्रश्न ) सुख क्या है ?

उत्तर ) सुख वह चीज है जो शील और सच्चरित्रता पर स्थित है |

प्रश्न ) किसके छूट जाने पर मनुष्य सर्व प्रिय बनता है ?

उत्तर ) अहंभाव के छूट जाने पर |

प्रश्न ) किस चीज के खो जाने पर दुख नहीं होता ?

उत्तर ) क्रोध के खो जाने पर |

प्रश्न ) किस चीज को गँवाकर मनुष्य धनी बन जाता है ?

उत्तर ) लालच को गँवाकर |

प्रश्न )युधिष्ठर  ! निश्चित रूप से बताओ कि किसी ब्राह्मण होना किस बात पर निर्भर करता है? उसके जन्म पर, विद्या पर या  

        शील-स्वभाव पर?                                  

उत्तर )कुल या विद्या के कारण ब्रह्मानत्व प्राप्त नहीं हो जाता | ब्रह्मानत्व तो शील स्वभाव पर निर्भर होता है|
जिसमें शील न हो वह ब्राह्मण नहीं हो सकता
| जिसमें बुरे व्यसन हो वह चाहे कितना ही पढ़ा लिखा क्यों न हो, ब्राह्मण नहीं कहला सकता | चारों वेदों को जान करके भी चरित्र –भ्रष्ट हो तो उसे नीच ही समझना चाहिए |

प्रश्न) संसार में सबसे बड़े आश्चर्य की बात क्या है?

उत्तर ) हर रोज आँखों के सामने कितने ही प्राणियों को मृत्यु के मुँह में जाते देखकर बचे हुए प्राणी जो यह चाहते हैं कि हम अमर रहें ,यहीं महान आश्चर्य की बात है|

प्रश्न) तालाब के किनारे अपने भाइयों को मरा देखकर युधिष्ठर ने अपने मन में क्या-क्या सोचा?

उत्तर ) तालाब के किनारे अपने भाइयों को मरा देखकर युधिष्ठर ने अपने मन में निम्नलिखित बातें सोची|

        उनके शरीर पर कोई निशान न देखकर सब कुछ मायाजाल जैसा लगा|

        हो सकता है यह दुर्योधन का षड्यंत्र हो|

        संभव है पानी में विष मिला हो|

प्रश्न) यक्ष के रूप में कौन प्रश्न पूछ रहा था? उसने युधिष्ठर को क्या आशीष दिया?

उत्तर ) बारह वर्ष के बाद बारह माह का अज्ञातवास सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा | तुम्हें और तुम्हारे भाइयों को कोई पहचान नहीं सकेगा | तुम अपनी प्रतिज्ञा सफलता पूर्वक पूरा करोगे |

प्रश्न ) अज्ञातवास मत्स्य देश में बिताना ठीक रहेगा  इसके लिए अर्जुन ने क्या-क्या तर्क दिए?

उत्तर ) मतस्य देश के राजा विराट हैं और उनका नगर बहुत ही सुन्दर और समृद्ध है|

          मतस्य नरेश शक्ति सम्पन्न हैं | वे दुर्योधन की बातों में आने वाले नहीं हैं | उनके यहन छिपकर रहना ठीक होगा |

No comments:

Post a Comment

समास

  समास विनय अपने माता और पिता के साथ देव के मंदिर गया | चार राहों के समूह से गुजरते   हुए   उसने घोड़े पर सवारी करते हुए छ्त्रपति शि...