अज्ञातवास
प्रश्न) पांडव विराट के यहाँ चाकरी करने क्यों गए?
उत्तर ) बारह वर्षों की अवधि का वनवास बिताने
के बाद पांडवों को अगला एक वर्ष इस प्रकार छिपकर बिताना था कि उन्हें कोई पहचान न
सके| यदि वे पहचाने जाते तो उन्हें दुबारा वनवास
बिताना पड़ता| अपनी पहचान छिपाते हुए दिन बिताने के लिए वे
राजा विराट के यहाँ चाकरी करने गए|
प्रश्न) त्रिगर्त सुशर्मा
विराट-राज्य पर आक्रमण करने के लिए इतना उत्सुक क्यों था?
उत्तर) मत्स्य देश के राजा विराट सुशर्मा के
शत्रु थे| कीचक ने भी सुशर्मा को खूब तंग
किया था| इस अवसर का लाभ उठाते हुए वह भी अपना पुराना बैर
बराबर कर लेना चाहता था इसलिए विराट- राज्य पर आक्रमण करने के लिए इतना
उत्सुक था|
प्रश्न) विराट राज को छुड़ाकर लाने
के लिए भेजते समय युधिष्ठिर ने भीम को क्या समझाया?
उत्तर ) विराट राज के बंदी हो जाने पर
युधिष्ठिर ने भीम से उन्हें छुड़ाकर लाने के लिए कहा और समझाते हुए कहा, “भीम, यदि हमेशा की तरह तुम गर्जना करोगे तो
शत्रुओं द्वारा पहचान लिए जाओगे| तुम्हें साधारण योद्धा की
तरह रथासीन होकर धनुष-बाण से युद्ध करना होगा|”
प्रश्न) कौरव सेना को सामने देखकर
अर्जुन ने क्या किया?
उत्तर ) अर्जुन ने गांडीव-धनुष सँभाल लिया और
टंकार की| अर्जुन द्वारा की गई शंख ध्वनि
सुनकर कौरव सेना में खलबली मच गई कि पांडव आ गए|
No comments:
Post a Comment