पाठ 22 प्रतिज्ञा-पूर्ति
प्रश्न) अर्जुन के यूँ अचानक प्रकट होने पर भी कर्ण क्यों नहीं घबराया?
उत्तर) अर्जुन
के यूँ अचानक प्रकट होने पर भी कर्ण इसलिए
नहीं घबराया क्योंकि वनवास और अज्ञातवास की अवधि पूरी होने से पहले पांडव
पहचान में आ जाते हैं तो उन्हें पुनः बारह वर्ष का वनवास तथा एक वर्ष का अज्ञातवास
बिताना होगा|
प्रश्न) पांडवों की वनवास अवधि के बारे में भीष्म ने दुर्योधन को क्या
बताया?
उत्तर)
भीष्म ने दुर्योधन को बताया कि पांडवों के वनवास की अवधि कल ही पूरी हो चुकी है
सूर्य,चंद्र,ग्रह की गति, वर्ष,महीने और पक्ष विभाग के पारस्परिक संबंध का ज्ञान रखने वाले इसकी पुष्टि
करेंगे| तुम्हारी गणना में जरूर गलती हो गई है, क्योंकि सभी महीनों में दिनों की संख्या एक समान नहीं होती है|
प्रश्न) अर्जुन ने विजय उपरांत किस रूप में नगर में प्रवेश किया और
क्यों?
उत्तर) अर्जुन ने राजकुमार उत्तर से कहा कि इस विजय का श्रेय तुम्हीं को मिलना चाहिए| तुम विजय योद्धा की भाँति चन्दन लगाकर तथा फूलों का हार पहनकर नगर में प्रवेश करना| ऐसा कहकर अर्जुन ने वृहन्नला का रूप बनाकर रथ पर सारथी के रूप में नगर में प्रवेश किया| अर्जुन ने राजा विराट को आश्चर्यचकित करने तथा राजकुमार उत्तर का मान-सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसा किया|
No comments:
Post a Comment