विशेषण
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता का बोध कराते
हैं, वे विशेषण कहलाते हैं |
लाल कार खड़ी
है| तीन कबूतर उड़ रहे हैं| यह घर मेरा है|
विशेष्य – विशेषण जिन शब्दों की विशेषता बताते हैं, वे शब्द विशेष्य कहलाते हैं|
उपर दिये गए वाक्यों में कार, कबूतर , घर विशेष्य है|
प्रविशेषण- विशेषणों की भी विशेषता बताने वाले शब्द
प्रविशेष्ण कहलाते हैं|
उदाहरण- सचिन बहुत मेहनती
है|
भीम
बहुत वीर था |
आज बहुत अधिक गर्मी है|
विशेषण के भेद चार है |
1 गुणवाचक
विशेषण – जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम के गुण,दोष,रंग,आकार,अवस्था आदि का बोध कराए,उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं ; जैसे – होशियार,दुष्ट, गुलाबी,लंबा,वार्षिक,खट्टा,खुरदरा आदि|
असीम
बुद्धिमान बालक है| झंडे में सफेद,केसरी और हरा रंग है|
बुद्धिमान, सफेद,केसरी और हरा विशेषण है |
2 परिमाणवाचक
विशेषण- जिन शब्दों से संज्ञा या सर्वनाम के माप तौल का पता चले,उन्हें परिमाणवाचक विशेषण कहते है| दो मीटर, पाँच किलो आदि|
परिमाणवाचक
विशेषण दो प्रकार के हैं|
I) निश्चित परिमाणवाचक विशेषण –जिन विशेषण शब्दों से किसी निश्चित परिमाण का
बोध हो, उन्हें निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं जैसे-
दो किलो चावल तीन लीटर दूध
Ii) अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण – जिन शब्दों से किसी निश्चित माप-तौल का पता
नहीं चलता, उन्हें अनिश्चित परिमानवाचक विशेषण कहते हैं|
चाय
में थोड़ी सी चीनी दाल दे |
बाज़ार
से कुछ फल ले आए |
3
संख्यावाचक विशेषण – जो विशेषण शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द की संख्या या क्रम
का बोध कराते हैं, उन्हें संख्यावाचक विशेषण कहते हैं
; जैसे-
कक्षा
में चार पंखे हैं | विद्यालय
में बीस कमरे हैं|
संख्यावाचक
विशेषण विशेषण दो प्रकार के हैं|
निश्चित
संख्या वाचक विशेषण –जिन विशेषण शब्दों से निश्चित संख्या का पता चले, उन्हें निश्चित संख्या वाचक विशेषण कहते हैं|
कमरे
में दो खिड़कियाँ हैं| गमले में दो फूल हैं|
अनिश्चित
संख्यावाचक विशेषण – जिन विशेषण शब्दों से
किसी निश्चित संख्या का पता नहीं चलता , उन्हें अनिश्चित संख्या
वाचक विशेषण कहते हैं –
जैसे
टोकरी में कुछ
टॉफियाँ पड़ी हैं|
बाग में कुछ लोग घूम रहे हैं|
4 सार्वनामिक विशेषण – जो सर्वनाम विशेषण के रूप में
प्रयुक्त होते हैं, उन्हें सार्वनामिक विशेषण कहते हैं; जैसे –
यह घर मेरा है| वह महिला बुला रही है |
सर्वनाम और सार्वनामिक विशेषण में अंतर –
जो
शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होते हैं वे सर्वनाम कहलाते हैं तथा जो सर्वनाम संज्ञा
शब्द से पहले आकर विशेषता का कार्य करे वे सार्वनामिक विशेषण कहलाते हैं जैसे –
सर्वनाम
सर्वनामिक
विशेषण
वह पढ़ता है | वह बालक पढ़ता है|
किसी ने बुलाया | किसी
बालक ने बुलाया|