पाठ 30 सातवाँ ,आठवाँ और नवाँ दिन
प्रश्न ) सातवें दिन का
युद्ध अन्य दिनों से किस तरह भिन्न था ?
उत्तर
) सातवें दिन का युद्ध किसी एक स्थान पर केन्द्रित नहीं था | युद्ध-क्षेत्र में अनेक वीरों
के साथ विपक्षी सेना के वीर युद्ध कर रहे थे | अर्जुन के
विरुद्ध भीष्म, द्रोणाचार्य से विराटराज, शिखंडी से अश्वत्थामा आदि वीर इसी प्रकार युद्ध कर रहे थे |
प्रश्न ) इरावान के मारे
जाने का घटोत्कच पर क्या असर हुआ ?
उत्तर
) अर्जुन पुत्र इरावन के युद्ध में मारे जाने पर भीम-घटोत्कच ने तेज़ गर्जना की और कौरव
सेना पर टूट पड़ा | उसकी
गर्जना सुनकर युधिष्ठिर ने उसकी मदद के लिए भीमसेन को भेज दिया | इस प्रकार दोनों ने भीषण युद्ध कर कौरव सेना को क्षति पहुंचाई |
प्रश्न ) नवें दिन अभिमन्यु
किसके साथ युद्ध कर रहा था ? उसका क्या परिणाम हुआ
?
उत्तर
) नवें दिन अर्जुन पुत्र अभिमन्यु और अलम्वुश में घोर संग्राम छिदा हुआ था | दोनों ही वीर युद्धकला में पारंगत
थे | अभिमन्यु ने अपने पिता की भाँति अत्यंत कुशलता से युद्ध
करते हुए विपक्षी को परेशान कर दिया |