Sunday, January 2, 2022

चौथा,पाँचवाँ और छठा दिन

पाठ 29 चौथा,पाँचवाँ और छठा दिन

प्रश्न ) चौथे दिन के युद्ध में किस पक्ष की ज्यादा हानि हुई थी ?

उत्तर ) चौथे दिन के युद्ध में  दुर्योधन के आठ भाई मारे गए | पांडवों की ओर से घटोत्कच ने ऐसा भीषण युद्ध किया कि कौरव सेना का उसके सामने ठहरना मुश्किल हो गया | भीष्म को युद्ध बंद कर देना पड़ा | इस प्रकार चौथे दिन के युद्ध में कौरव पक्ष की ज्यादा हानि हुई थी |

प्रश्न ) धृतराष्ट्र अपना दुख हल्का करने के लिए क्या करते थे ?

उत्तर ) संजय से युद्ध का हाल सुनकर धृतराष्ट्र बहुत दुखी थे | उनके अनेक पुत्र मारे जा चुके थे | दुख जब उनकी सहनशक्ति से भारी हो जाता तब वे कुछ कह सुनकर अपना दुख हल्का करने की कोशिश करते |

प्रश्न ) छठे दिन यदि घायल को कृपाचार्य न बचाते तो क्या होता ?अपनी कल्पना से लिखिए |

उत्तर ) छठे दिन यदि घायल दुर्योधन को कृपाचार्य न बचाते तो दुर्योधन की मृत्यु हो जाती | अठारह दिनों तक युद्ध न चलता और हजारों वीर असमय मारे जाने से बच जाते | इस प्रकार अपार जन-धन की हानि न होती |

No comments:

Post a Comment

समास

  समास विनय अपने माता और पिता के साथ देव के मंदिर गया | चार राहों के समूह से गुजरते   हुए   उसने घोड़े पर सवारी करते हुए छ्त्रपति शि...