Wednesday, January 5, 2022

सातवाँ ,आठवाँ और नवाँ दिन

 

पाठ 30 सातवाँ ,आठवाँ और नवाँ दिन

प्रश्न ) सातवें दिन का युद्ध अन्य दिनों से किस तरह भिन्न था ?

उत्तर ) सातवें दिन का युद्ध किसी एक स्थान पर केन्द्रित नहीं था | युद्ध-क्षेत्र में अनेक वीरों के साथ विपक्षी सेना के वीर युद्ध कर रहे थे | अर्जुन के विरुद्ध भीष्म, द्रोणाचार्य से विराटराज, शिखंडी से अश्वत्थामा आदि वीर इसी प्रकार युद्ध कर रहे थे |

प्रश्न ) इरावान के मारे जाने का घटोत्कच पर क्या असर हुआ ?

उत्तर ) अर्जुन पुत्र इरावन के युद्ध में मारे जाने पर भीम-घटोत्कच ने तेज़ गर्जना की और कौरव सेना पर टूट पड़ा | उसकी गर्जना सुनकर युधिष्ठिर ने उसकी मदद के लिए भीमसेन को भेज दिया | इस प्रकार दोनों ने भीषण युद्ध कर कौरव सेना को क्षति पहुंचाई |

प्रश्न ) नवें दिन अभिमन्यु किसके साथ युद्ध कर रहा था ? उसका क्या परिणाम हुआ ?

उत्तर ) नवें दिन अर्जुन पुत्र अभिमन्यु और अलम्वुश में घोर संग्राम छिदा हुआ था | दोनों ही वीर युद्धकला में पारंगत थे | अभिमन्यु ने अपने पिता की भाँति अत्यंत कुशलता से युद्ध करते हुए विपक्षी को परेशान कर दिया |

No comments:

Post a Comment

समास

  समास विनय अपने माता और पिता के साथ देव के मंदिर गया | चार राहों के समूह से गुजरते   हुए   उसने घोड़े पर सवारी करते हुए छ्त्रपति शि...