पाठ 29 चौथा,पाँचवाँ और छठा दिन
प्रश्न ) चौथे दिन के युद्ध
में किस पक्ष की ज्यादा हानि हुई थी ?
उत्तर
) चौथे दिन के युद्ध में दुर्योधन के आठ भाई
मारे गए | पांडवों की ओर से घटोत्कच ने ऐसा
भीषण युद्ध किया कि कौरव सेना का उसके सामने ठहरना मुश्किल हो गया | भीष्म को युद्ध बंद कर देना पड़ा | इस प्रकार चौथे दिन
के युद्ध में कौरव पक्ष की ज्यादा हानि हुई थी |
प्रश्न ) धृतराष्ट्र अपना
दुख हल्का करने के लिए क्या करते थे ?
उत्तर
) संजय से युद्ध का हाल सुनकर धृतराष्ट्र बहुत दुखी थे | उनके अनेक पुत्र मारे जा चुके थे
| दुख जब उनकी सहनशक्ति से भारी हो जाता तब वे कुछ कह सुनकर अपना
दुख हल्का करने की कोशिश करते |
प्रश्न ) छठे दिन यदि घायल
को कृपाचार्य न बचाते तो क्या होता ?अपनी कल्पना
से लिखिए |
उत्तर
) छठे दिन यदि घायल दुर्योधन को कृपाचार्य न बचाते तो दुर्योधन की मृत्यु हो जाती | अठारह दिनों तक युद्ध न चलता और
हजारों वीर असमय मारे जाने से बच जाते | इस प्रकार अपार जन-धन
की हानि न होती |