पाठ 5
कुंती
प्रश्न 1 ) यदुवंश के प्रसिद्ध राजा शूरसेन किसके पितामह थे ?
उत्तर ) श्री कृष्ण के |
प्रश्न 2 ) राजा शूरसेन की कन्या का क्या नाम था ?
उत्तर ) पृथा
प्रश्न 3 ) शूरसेन ने कुंतिभोज को क्या वचन दिया ?
उत्तर ) शूरसेन ने कुंतिभोज को क्या वचन दिया कि जो उनकी पहली संतान होगी उन्हें वे कुंतिभोज को गोद दे देंगे |
प्रश्न 4 ) कर्ण का पालन पोषण किसने किया ?
उत्तर ) अधिरथ सारथी ने किया |
प्रश्न 5 ) ऋषि दुर्वासा ने कुंती को क्या आशीर्वाद दिया ?
उत्तर ऋषि दुर्वासा ने कुंती को उनकी एक वर्ष तक की गई सेवा –टहल से प्रसन्न होकर आशीर्वाद दिया की जब भी किसी देवता का ध्यान करेगी तो अपने जैसा ही वह देवता उसे तेजस्वी पुत्र प्रदान करेगा |
प्रश्न 6) कर्ण कौन था ?
कर्ण को कुंती ने ऋषि दुर्वासा से मिले वरदान से सूर्य के संयोग से पैदा किया |जन्मदाता कवच और कुंडलों से शोभित वही बालक आगे चलकर शस्त्रधारी कर्ण के नाम से विख्यात हुआ |
प्रश्न 7) पांडवों का जन्म किस प्रकार हुआ ?
उत्तर - ऋषि –दंपति से मिले श्राप के कारण महाराज पांडु स्ंतनोत्पति नहीं कर सकते थे | अत: कुंती ने विवाह से पहले दुर्वासा ऋषि से पाए वरदान का पांडु से जिक्र किया |उनके अनुराध से कुंती ने पाँच पांडवों को जन्म दिया |
No comments:
Post a Comment