Saturday, June 26, 2021

रचना के आधार पर वाक्य रूपान्तरण

 

रचना के आधार पर वाक्य रूपान्तरण

-    वाक्य से मिश्र एवं संयुक्त वाक्य

महिलाएँ कारखाने में काम करके घर चली गई |         (सरल)

महिलाओं ने कारखाने में काम किया तब घर चली गई |  (मिश्र )

महिलाओं ने कारखाने में काम किया और घर चली गई|   (संयुक्त)

 

मोहन हिन्दी पढ़ने के लिए शास्त्री जी के घर गया है |    (सरल)

मोहन को हिन्दी पढ़नी है इसलिए वह  शास्त्री जी के घर गया है | (मिश्र )

मोहन को हिन्दी पढ़नी है और इसलिए वह  शास्त्री जी के घर गया है | (संयुक्त)

 

मोहन के घर पहुँचने से पूर्व उसके पिता चल चुके थे|(सरल)

जब मोहन घर पहुंचा तो उसके पिता चल चुके थे| (मिश्र )

मोहन घर पहुंचा तो उसके पिता चल चुके थे|     (संयुक्त)

 

मैंने एक बीमार आदमी देखा |                  (सरल)

मैंने एक आदमी देखा जो  बहुत बीमार था|       (मिश्र )

मैंने एक आदमी  को देखा और वह बहुत बीमार था| (संयुक्त)

 

 

मिश्र वाक्य से सरल वाक्य एवं संयुक्त वाक्य

जैसे ही स्टेशन पहुंचा,गाड़ी चल दी |             (मिश्र )

मेरे स्टेशन पहुँचते ही गाड़ी चल दी |                  (सरल)

मैं स्टेशन पहुंचा और गाड़ी चल दी |             (संयुक्त)

-     

-    संयुक्त वाक्य से सरल एवं मिश्र वाक्य

खिलौना नीचे गिरा और टूट गया |              (संयुक्त)

नीचे गिरते ही खिलौना टूट गया |               (सरल)

जैसे ही खिलौना नीचे गिरा की टूट गया |        (मिश्र )

मिश्र वाक्यों से साधारण वाक्य:-  

1 वह मनुष्य पशु के समान है जिसके पास विद्या नहीं है |

अथवा

यदि मनुष्य के पास विद्या नहीं है तो वह पशु के समान है |

- विद्या के बिना मनुष्य पशु के समान है|

2 मैंने उसे समझाया तब घर भेजा|

 मैंने उसे समझाकर घर भेजा |

3 जो विद्यार्थी मेहनती होते है, वे सफल होते है|

  मेहनती विद्यार्थी सफल होते है|

4 सीता ने एक आदमी देखा जो बहुत मोटा था |

सीता ने एक मोटा आदमी देखा|

5 मेरी पत्नी को राशन खरीदना था, अत: बाज़ार गई |

  मेरी पत्नी राशन खरीदने बाज़ार गई |

6 जो व्यक्ति विद्वान होता है, उसकी सर्वत्र पूजा होती है |

विद्वान व्यक्ति की सर्वत्र पूजा होती है|

No comments:

Post a Comment

समास

  समास विनय अपने माता और पिता के साथ देव के मंदिर गया | चार राहों के समूह से गुजरते   हुए   उसने घोड़े पर सवारी करते हुए छ्त्रपति शि...