भीम
पाठ -6
प्रश्न) 1 कौरव पांडवों से वैरभाव क्यों रखने लगा ?
उत्तर ) धृतराष्ट्र के सौ पुत्र कौरव और पांडु के
पाँच पुत्र पांडव साथ - साथ रहते व खेलते-कूदते थे| इनमें भीम सबसे
अधिक बलशाली थे| वे खेलों में दुर्योधन और उसके भाइयों को
तंग किया करते थे| इसके अलावा शस्त्र विद्या सीखने में पांडव
हमेशा ही कौरवों से आगे रहते थे, इस कारण कौरव पांडवों से
वैर-भाव रखने लगे |
प्रश्न) 2 दुर्योधन ने भीम को मारने के लिए क्या किया
?
उत्तर दुर्योधन ने धूमधाम से जल –क्रीडा का प्रबंध
किया और पांचों को उसके लिए न्योता दिया| उसने छल से भीम
के भोजन में विष मिला दिया और उसके हाथ –पैर बाँधकर उसे गंगा में बहा दिया |
प्रश्न) ३ कुंती ने विदुर से दुर्योधन के विषय में क्या
कहा ?
उत्तर – कुंती ने विदुर से कहा , “दुष्ट दुर्योधन जरूर कोई कोई चाल चल रहा है |
राज्य के लोभ में वह भीम को मार डालना चाहता है मुझे इसकी चिंता हो रही हैं |”
प्रश्न) 4 भीम के वापस आने पर दुर्योधन की क्या दशा हुई ?
उत्तर -
दुर्योधन को बड़ा आश्चर्य हुआ | उसका हृदय ओर
जलने लगा और भीम के प्रति द्वेष भाव बढ़ने लगा |
No comments:
Post a Comment