पाठ
1 अहमदनगर का किला
प्रश्न 1 लेखक की यह कौन सी और कैसी यात्रा थी
? वह यहाँ कितने समय से था ?
उत्तर -- लेखक की यह
नौवीं जेल यात्रा थी | वह अहमदनगर के किले में बंदी था | उसे यहाँ आए बीस महीने से भी अधिक समय हो चुका था |
प्रश्न 2 लेखक को जेल में समय का ज्ञान कैसे होता
था ?
उत्तर – लेखक इस जेल में आया तो शुक्ल पक्ष शुरू
हो चुका था | उस दिन अंधकर से भरे आकाश में दूज का
चाँद झिलमिला रहा था | इस प्रकार हर बार जब नया चाँद उगता था
तो लेखक अंदाजा लगा लेता था कि एक महीना बीत गया | इस प्रकार
उसे समय का ज्ञान होता था |
प्रश्न 3 अहमदनगर के किले में लेखक की दिनचर्या
क्या थी?
उत्तर – अहमदनगर के किले में लेखक बागवानी करता
था | वह प्रतिदिन घंटों फूलों की क्यारियाँ बनाता रहता
था | तपती धूप में भी वह यह कार्य करता रहता था | वहाँ की मिट्टी पथरीली तथा मलबे से भरी हुई थी, इसलिए
इस कार्य में उसे बहुत मेहनत करनी पड़ती थी |
प्रश्न 4 लेखक को अहमदनगर के किले से जुड़ी कौन
सी घटना याद थी ?
उत्तर -- लेखक को अहमदनगर के किले से जुड़ी चाँद
बीबी की घटना याद थी | वह एक साहसी महिला थी | उसने अकबर की शाही सेना के विरुद्ध हाथ में तलवार लेकर अपनी सेना का नेतृत्व
किया था |अंत में उसी के एक व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी थी |
प्रश्न 5 लेखक को खुदाई में क्या मिला और उसे यह
कार्य क्यों रोक देना पड़ा ?
उत्तर – लेखक को खुदाई में जमीन की सतह के बहुत
नीचे दबे हुए प्राचीन दीवार के हिस्से, कुछ गुंबदों
के हिस्से तथा इमारतों के ऊपरी हिस्से दिखाई दिए | वह और खुदाई
करना चाहते थे, परंतु उनके पास समुचित औज़ार नहीं थे तथा जेल के
अधिकारियों ने भी उन्हें इस कार्य की मंजूरी नहीं दी थी | इसलिए
उन्हें यह कार्य रोक देना पड़ा|
उत्तर – कुदाल छोड़कर लेखक ने कलम उठा ली और लिखने
का मन बनाया | वह जो कुछ इन दिनों सोच रहा था अथवा
अनुभव कर रहा था, उन्हें अपने शब्दों के द्वारा व्यक्त करना चाहता
था |
प्रश्न
7 अतीत के दबाव से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर
-- अतीत के दबाव से तात्पर्य है कि अपने बीते
हुए दिनों, अपनी परंपरा,
सभ्यता एवं संस्कृति का अपने ऊपर पड़ने वाला प्रभाव है | इसे ही
हम अपनी विरासत कहते है, जिसे दसियों-हजारों साल में हमने प्राप्त
किया है |
प्रश्न 8 लेखक किसके संबंध में लिखना चाहता है
?
उत्तर – लेखक भारतवासियों के संबंध में लिखना चाहता
है | उसे लगता है कि हमारी विरासत में कोई एक खास बात
अवश्य है जो अनोखी नहीं होकर भी हमारे रक्त, मांस और अस्थियों
में समाई हुई है | जिससे
हमारा वर्तमान बना है और भविष्य संवरेगा |
Excellent work keep it up
ReplyDeleteYuvika
DeleteYes
Delete