पाठ -1 देवव्रत
प्रश्न1 देवव्रत कौन थे
?
उत्तर देवव्रत गंगा व
शांतनु के आठवे पुत्र थे |उन्हें महाराज वशिष्ठ ने शिक्षा दी थी |शास्त्र
–ज्ञान मे शुक्राचार्य और रण –कौशल में परशुराम ही इनका मुक़ाबला कर सकते थे |
प्रश्न 2 राजा
शांतनु को गंगा के तट पर क्या देखने को मिला ?
उत्तर – उन्होने देखा एक
सुंदर और गठीला युवक गंगा की बहती हुई धारा पर बाण चला रहा था |बाणों
की बौछार से गंगा की प्रचंड धारा एकदम रुकी हुई थी |
पाठ -2 भीष्म प्रतिज्ञा
प्रश्न- राजा शांतनु ने यमुना तट पर घूमते हुए किसे देखा ?
उत्तर- उन्होने वहाँ आप्सरा –सी सुंदर एक तरुणी
को देखा जिसका नाम सत्यवती था |जिसे देखते ही शांतनु के मन में उसे पत्नी बनाने की इच्छा जाग्रत हुई |
प्रश्न केवटराज
ने राजा शांतनु से सत्यवती के विवाह के प्रसंग में किस तरह की शर्त रखी ?
उत्तर – केवटराज ने कहा –“आपके बाद हस्तिनापुर के राजा –सिंहासन पर मेरी लड्की का पुत्र बैठेगा ,इस बात का आप मुझे वचन दे सकते हैं ?”
प्रश्न- देवव्रत का नाम भीष्म कैसे पड़ा ?
उत्तर देवव्रत ने जीवनभर विवाह न करने की कठोर प्रतिज्ञा की | आजीवन ब्रह्मचारी रहने की शपथ ली |जिसके कारण उनका नाम भीष्म पड़ा |

No comments:
Post a Comment