अवधपुरी
में राम
प्रश्न) महाराज दशरथ कौन थे ? उनका संक्षिप्त परिचय दीजिए |
उत्तर ) महाराज
दशरथ कुशल योद्धा और न्यायप्रिय शासक थे | वे महाराज अज के
पुत्र थे तथा महाराज रघु के वंशज थे |वे रघुकल के
उत्तराधिकारी थे |
प्रश्न ) अयोध्या की भव्यता का अपने शब्दों
में वर्णन करो ?
उत्तर ) यह सरयू नदी के किनारे बसा अति सुंदर नगर था
| इसकी हर एक इमारत आलीशान थी | आम लोगों के घर भव्य थे
| सड़कें चौड़ी थी और सुंदर बाग-बगीचे थे | सरोवर पानी से लबालब भरे थे | खेतों में हरियाली लहराती
थी |
प्रश्न ) महाराज दशरथ को क्या दुख था ?
उत्तर ) उनके मन में बस एक ही दुख था कि उनके कोई संतान
न थी |और उनकी आयु लगातार बढ़ती जा रही थी | राजा दशरथ से उनकी
रनियों की बात प्राय: इसी विषय पर आकर रुक
जाती थी |
प्रश्न ) मुनि वशिष्ठ ने दशरथ की चिंता
मुक्ति का क्या उपाय बताया ?
उत्तर ) उन्होने दशरथ को पुत्रेष्टि यज्ञ करने की
सलाह दी| उन्होने कहा कि इस यज्ञ को करने से उनकी इच्छा अवश्य पूरी होगी |
प्रश्न ) दशरथ की रानियों ने किन-किन
पुत्रों को जन्म दिया ?
उत्तर ) महारानी कौशल्या ने चैत्र माह की नवमी के
दिन राम को जन्म दिया |रानी सुमित्रा के दो पुत्र हुए
लक्ष्मण और शत्रुघ्न |वहीं रानी कैकयी ने भरत को जन्म दिया |
प्रश्न ) महर्षि विश्वामित्र ने दशरथ से
क्या कहा ?
उत्तर ) उन्होने कहा ,”मै सिद्धि के लिए यज्ञ कर रहा हूँ |अनुष्ठान लगभग पूरा
हो गया है| लेकिन दो
राक्षस उसमे बाधा डाल रहे है | मै जानता हूँ कि उन राक्षसों
को केवल एक ही व्यक्ति मार सकता है | वह राम है | आप अपने ज्येष्ठ पुत्र को मुझे
दे दें ताकि यज्ञ पूरा हो सके |”
प्रश्न) दशरथ को राम अधिक प्रिय क्यों थे
?
उत्तर ) वे दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र थे |राम विवेकवान, शालिन और न्यायप्रिय थे | और अपने इन्हीं
मानवीय गुणों के कारण वे दशरथ जी को अत्यधिक प्रिय थे
|
No comments:
Post a Comment