Saturday, May 29, 2021

प्रात:कालीन सैर

 

प्रात:कालीन सैर

भूमिका:विद्वानों ने कहा है –जल्दी सो जाना और जल्दी उठना मनुष्य को स्वस्थ्य ,संपन्न और बुद्धिमान बनाता है |’प्रात: काल शीघ्र उठने वाले व्यक्ति कभी आलसी नहीं हो सकते |भारतीय संस्कृति में प्रात: काल को ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता हैं |यह बेला अत्यंत पवित्र मानी जाती है |

प्रात:काल का सुहावना मौसम : प्रात:काल का मौसम अत्यंत सुहावना होता है |चारों ओर शीतलमंद – सुगंधित पवन चलती हैं |प्रात:काल का समय सबसे शांत ,पवित्र तथा सौंदर्यमय होता है | घास पर पड़ी ओस की बूँदें मोतियों का-सा भ्रम उत्पन्न करती हैं | सूर्योदय से पूर्व आकाश का रंग लाल होता है ,पक्षियों की चहचहाहट बहुत अच्छी लगती है |खिली हुई कलियाँ सबको अपनी ओर आकर्षित करती हैं |ऐसा मौसम सैर  के लिए सर्वोत्तम होता है |

प्रात:कालीन सैर के लाभ : प्रात:काल का समय सैर के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है | इस समय सैर करने वाला सदा निरोगी रहता है क्योंकि उस समय वायु मे ऑक्सीजन की मात्र सबसे अधिक होती है |शुद्ध वायु में श्वास लेने से अनेक प्रकार के रोग नष्ट हो जाते हैं |प्रात:काल की स्वच्थ वायु तथा स्वच्छ वातावरण ईश्वर द्वारा मनुष्य को दिया गया नि:शुल्क उपहार है | प्रात:कालीन की सैर से व्यक्ति दिन भर चुस्त और फुर्तीला रहता है | आलस उससे कोसो दूर भागता है |इससे सांस, मधुमेह, रक्तचाप, बदहज़मी, अनिद्रा,  मोटापा जैसे अनेक रोग बिना औषधि के दूर हो जाते हैं |इसलिए अनेक चिकित्सक स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रात:कालीन सैर की सलाह देते हैं | यह हर आयुवर्ग के व्यक्ति के लिए समान रूप से उपयोगी है | आजकल जिस प्रकार प्रदूषण के कारण रोग बढ़ते जा रहे है, उनसे बचने के लिए प्रात : कालीन सैर एक रामबाण औषधि है | विद्यार्थियों के लिए तो प्रात:कालीन सैर ओर भी आवश्यक है | इससे से विद्यार्थियों का मस्तिषक ताज़ा हो जाता है , नेत्रों की ज्योति ठीक रहती है तथा स्मरण शक्ति बढ़ जाती है |

निष्कर्ष : गांधी जी ने कहा है –“ मैं प्रात:भ्रमण के कारण सदा स्वस्थ रहा और अपने दैनिक कार्यों को स्फूर्ति के साथ करता रहा |”अत: प्रत्येक विद्यार्थी को चाहिए कि नियमित रूप से प्रात:काल में सैर करे तथा खुली वायु में थोड़ा व्यायाम भी करे |

4 comments:

समास

  समास विनय अपने माता और पिता के साथ देव के मंदिर गया | चार राहों के समूह से गुजरते   हुए   उसने घोड़े पर सवारी करते हुए छ्त्रपति शि...