पाठ – 3
अंबा और
भीष्म
प्रश्न 1 ) चित्रांगद को किसने मारा ?
उत्तर चित्रांगद को किसी गंधर्व ने मारा |
प्रश्न 2) चित्रांगद की मृत्यु के बाद हस्तिनापुर
की गद्दी पर किसे बैठाया गया ?
उत्तर ) चित्रांगद के छोटे भाई विचित्रवीर्य को
|
प्रश्न 3) भीष्म को किसके विवाह की चिंता हुई ?
उत्तर ) भीष्म को विचित्रवीर्य के विवाह की चिंता हुई |
प्रश्न 4 ) भीष्म को क्या खबर मिली ?
उत्तर ) भीष्म को काशिराज की कन्याओं के स्वयंवर की खबर मिली
|
प्रश्न 5 )भीष्म के स्वयंवर में भाग लेने पर क्या
हुआ ?
उत्तर ) देश-विदेश से आए राजकुमारों ने भीष्म पर
फब्तियाँ कसनी शुरू की |
प्रश्न 6) स्वयंवर से काशिराज की कन्याओं को जीत कर ले जाते
हुए भीष्म को किसने रोकने की कोशिश की थी |
उत्तर सौभदेश का राजा शाल्व ने भीष्म के रथ का पीछा किया व उसे रोकने का प्रयास किया |भीष्म ने उसे हरा दिया |
प्रश्न 7) अंबा ने परशुराम से क्या प्रार्थना की ?
उत्तर अंबा ने परशुराम से भीष्म के साथ युद्ध
करने व उन्हें मारने की प्रार्थना की |
प्रश्न 8) अंबा ने भीष्म से अपना बदला किस प्रकार लिया |
उत्तर अंबा अपने तपोबल से स्त्री का रूप त्याग
कर पुरुष बन गई |कौरवो व पांडवो के बीच हुए
कुरुक्षेत्र के मैदान मे अर्जुन के रथ की सारथी बन गई |भीष्म ने
शिखंडी का रूप धारण की हुई अंबा पर बाण नहीं चलाया |शिखंडी
को आगे करके अर्जुन ने भीष्म पर बाण चलाए और अंत मे अर्जुन की विजय हुई
| तब जाकर अंबा का क्रोध शांत हुआ |
Hlo
ReplyDelete