गद्यांश
-1
हम जिस देश में रहते हैं, उसका नाम भारतवर्ष है | इसे हिंदुस्तान,आर्यावर्त एवं इंडिया के नाम से भी जाना जाता है |
हमारे देश का अपना संविधान एवं अपनी सरकार है | हमारे देश की राजधानी नई दिल्ली है | हमारे देश में 29 राज्य और 7 केंद्रप्रशासित राज्य हैं | ‘हिंदी’ हमारे देश की
राष्ट्रभाषा है| गंगा, यमुना , गोमती, सरयू, गोदावरी आदि हमारे देश की प्रमुख नदियां हैं | दिल्ली, कोलकत्ता, चेन्नई और मुंबई हमारे देश के प्रमुख बड़े
नगर हैं | हमारे देश के उत्तर में हिमालय पर्वत विद्यमान है | वह रडार की भाँति हमारे देश की रक्षा करता है |देश
के दक्षिण में हिन्द महासागर इसके चरणों
को निरंतर धोता है |
प्रश्नोत्तर-
प्रश्न ) हमारे देश का क्या नाम है ?
उत्तर ) हमारे देश का नाम भारतवर्ष है|
प्रश्न ) भारतवर्ष के अन्य नाम कौन-कौन से हैं
?
उत्तर ) हिंदुस्तान ,आर्यावर्त और इंडिया भारतवर्ष के अन्य नाम हैं |
प्रश्न ) हमारे देश की राजधानी कहाँ है ?
उत्तर ) नई दिल्ली में |
प्रश्न ) हमारे देश में कितने राज्य और
केंद्रशासित राज्य हैं ?
उत्तर ) हमारे देश में 29 राज्य और 7
केंद्रशासित राज्य हैं |
प्रश्न ) हमारी राष्ट्रभाषा का क्या नाम है ?
उत्तर ) हमारी राष्ट्रभाषा का नाम हिन्दी है ?
प्रश्न ) हमारे देश के दक्षिण में क्या है ?
उत्तर ) हमारे देश के दक्षिण में हिंदमहासागर
है |
प्रश्न ) इस गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए |
उत्तर ) हमारा देश भारत
गद्यांश
2
पं जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री
थे | उनका जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद नगर में
हुआ था | उनके पिता का नाम पं मोतीलाल नेहरू तथा माता का नाम
स्वरूप रानी था | वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे | एक बार वे जापान गए थे | वहाँ के बच्चों ने पहले
कभी हाथी नहीं देखा था | जापान के बच्चों नें नेहरू जी से एक हाथी भेजने
को कहा | नेहरू जी
ने भारतीय बच्चों की ओर से एक हाथी जापान देश भेजा | यह हाथी
समुद्री मार्ग से जहाज़ के द्वारा जापान देश ले जाया गया था |
नेहरू जी का जन्म दिन प्रतिवर्ष 14 नवम्बर को सम्पूर्ण भारत में ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है | सभी बच्चे प्यार से उन्हें चाचा नेहरू कहते थे |
प्रश्न ) पं जवाहरलाल नेहरू कौन थे ?
उत्तर ) हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री थे |
प्रश्न ) उनका जन्म कहाँ हुआ ?
उत्तर ) उनका जन्म इलाहाबाद नगर में हुआ था |
प्रश्न ) नेहरू जी के माता-पिता कौन थे ?
उत्तर ) उनके पिता
का नाम पं मोतीलाल नेहरू तथा माता का नाम स्वरूप रानी था |
प्रश्न ) नेहरू जी ने जापान के बच्चों के लिए
क्या भेजा ?
उत्तर ) एक हाथी भेजा |
प्रश्न ) सभी बच्चे प्यार से उन्हें प्यार से
क्या कहते थे ?
उत्तर ) सभी बच्चे प्यार से उन्हें चाचा नेहरू
कहते थे |
प्रश्न ) नेहरू जी का जन्म दिन प्रतिवर्ष किस रूप में मनाया जाता है ?
उत्तर ) नेहरू जी का जन्म दिन प्रतिवर्ष 14
नवम्बर को सम्पूर्ण भारत में ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है |
गद्यांश
3
कबीर को हिन्दु और मुसलमान बराबर प्रेम करते
थे | उन्होंने हिंदू और मुसलमान दोनों को उनकी
कुप्रथाओं के लिए फटकार लगाई थी |एक कथा उनके संबंध में
प्रचलित है कि जब कबीर की मुत्यु हुई तो हिंदू और मुसलमान शिष्य उनके शव को लेकर
झगड़ने लगे |उनके हिंदू शिष्य उनके शरीर का दाह संस्कार कर्ण
चाहते थे |इसके विपरीत मुसलमान शिष्य उनके शव को दफनाना
चाहते थे |तभी आकाशवाणी हुई जिसमें कहा गया कि फले शव के ऊपर
से चादर हटाओ |चादर हटाने पर सभी आश्चर्यचकित हो गए |कबीर का शव अदृश्य हो गए |उसके स्थान पर केवल कुछ
फूल ही रह गए थे | हिंदू और मुसलमानों ने उन फूलों को बराबर
बराबर बाँट लिया |हिंदुओ ने फूलों का दाह संस्कार कर दिया
जबकि मुसलमानो ने फूलों को जमीन में दफन कर दिया |
प्रश्न ) हिन्दु और मुसलमान किससे बराबर प्रेम
करते थे ?
उत्तर ) हिन्दु और मुसलमान कबीर से बराबर
प्रेम करते थे|
प्रश्न ) हिंदू शिष्य कबीर के शव का क्या करन
चाहते थे?
उत्तर
) हिंदू शिष्य कबीर के शव को आग में जलाना चाहते थे |
प्रश्न ) मुसलमान शिष्य कबीर के शव का क्या
करन चाहते थे?
उत्तर ) हिंदू शिष्य कबीर के शव जमीन में
दफनाना चाहते थे |
प्रश्न ) कबीर के शव के स्थान पर क्या बच गया
था ?
उत्तर ) कबीर स्थान पर केवल कुछ फूल ही रह गए
थे |
प्रश्न ) फूलों का बँटवारा किस प्रकार हुआ ?
उत्तर हिंदू और मुसलमानों ने उन फूलों को
बराबर बराबर बाँट लिया |
प्रश्न हिंदू और मुसलमानों ने उन फूलों को
क्या किया ?
उत्तर हिंदुओ ने फूलों का दाह संस्कार कर दिया
जबकि मुसलमानो ने फूलों को जमीन में दफन कर दिया |
गद्यान्श
4 स्वास्थ्य
,सुखी परिवार की सबसे बड़ी पूजी है | जिस परिवार में स्वास्थ्य का सर्वथा अभाव रहता है ,उसे
नरक के समान समझना चाहिए |स्वास्थ्यहिन और स्वास्थ्य –परिपूर्ण
घर ही वास्तविक में नरक और स्वर्ग कहे जा सकते है |
स्वास्थ्य प्राप्ति के लिए जितना भी पर प्रयास लिया जाए वह कम है |स्वास्थ्य के अभाव में लोक और परलोक कहीं भी सुख नहीं मिलता है जिन
परिवारों के लोग जीते –जागते चिकित्सालय बने हों | उनमें सुख
वास स्थान उदासीनता ,आलस्य ,प्रमाद ,दुख कलह और अनेक प्रकार की बीमारियाँ डेरा डाले रहती हैं |
प्रश्न सुखी परिवार की सबसे बड़ी पूंजी क्या है
?
उत्तर सुखी परिवार की सबसे बड़ी पूंजी
स्वास्थ्य हैं |
प्रश्न इस संसार के नरक और स्वर्ग किसे कहा जा
सकता है ?
उत्तर स्वास्थ्यहीन और स्वास्थ्य परिपूर्ण घर
को इस संसार के स्वर्ग और नरक कहा जा सकता है |
प्रश्न स्वास्थ्य के अभाव मे क्या होता है ?
उत्तर स्वास्थ्य के अभाव मे लोक और परलोक कही
भी सुख नहीं मिलता |
प्रश्न स्वास्थ्यहीन घर में किसका वास होता
हैं ?
उत्तर स्वास्थ्यहीन घर में उदासीनता ,कहल ,दुख ,आलस्य और बिमोरियों
का वास होता है |
प्रश्न इस गदयांश का उचित शीर्षक लिखिए –
उत्तर इस गदयांश का उचित शीर्षक स्वास्थ्य हैं
|
गद्यांश-5
संसार मे दो प्रकार के मनुष्य निवास करते हैं | कुछ मनुष्य केवल अपने स्वार्थ के लिए ही सब कुछ करते है |इसके विपरीत संसार के कुछ लोग अपने हित की चिंता न करके दूसरों के लिए
जीते हैं | ऐसे पुरुष परोपकारी कहलाते हैं |जो कार्य अपने स्वार्थ
की भावना से रहित होकर किया जाता है ,उसे परोपकार कहते हैं | परोपकार मनुष्य का सबसे बड़ा
धर्म है |इसके अभाव मे मनुष्य पशु के समान होता है | परोपकार से समाज में सभी का लाभ होता है |सभी सुख
का अनुभव करते है | परोपकारी व्यक्ति का जीवन दूसरों के लिए
आदर्श बन जाता है | इसके समान व्यक्ति का कोई दूसरा धर्म
नहीं है |
प्रश्न ) संसार मे कितने प्रकार के मनुष्य निवास करते हैं ?
उत्तर ) संसार मे दो प्रकार के मनुष्य निवास
करते हैं |
प्रश्न ) परोपकारी व्यक्ति कौन होता है ?
उत्तर ) कुछ लोग अपने हित की चिंता न करके
दूसरों के लिए जीते है ऐसे मनुष्य परोपकारी कहलाते है |
प्रश्न ) परोपकार से क्या आशय है ?
उत्तर ) जो कार्य अपने स्वार्थ की भावना से
रहित होकर किया जाए , उसे परोपकार कहते है |
प्रश्न ) किसके अभाव मे मनुष्य पशु के समान
होता है?
उत्तर ) परोपकार के अभाव मे मनुष्य पशु के समान होता है |
प्रश्न ) किसका
जीवन दूसरों के लिए आदर्श है ?
उत्तर ) परोपकारी व्यक्ति का जीवन दूसरों के
लिए आदर्श बन जाता है |
प्रश्न ) इस गद्यांश का उचित शीर्षक क्या है ?
उत्तर ) परोपकार |
No comments:
Post a Comment