पर्यायवाची शब्द
लगभग समान अर्थ देने
वाले शब्द पर्यायवाची कहलाते है | जैसे :- पर्वत के लिए –पहाड़, गिरि, अचल आदि शब्दों का प्रयोग किया जा सकता है| इन्हें पर्यायवाची
शब्द कहते है |
पर्यायवाची शब्द –
1. अग्नि - आग, पावक, अनल
2. अध्यापक -
शिक्षक, गुरु, आचार्य
3. अमृत - सुधा, पीयूष, सोम
4. अश्व - घोड़ा, तुरंग, घोटक
5. असुर -
दानव, निशाचर, दैत्य
6. आकाश -
आसमान, गगन, नभ
7. आँख -
नयन, लोचन, नेत्र
8. इन्द्र - सुरेश, देवेश, देवेन्द्र
9. औरत -
स्त्री, नारी, महिला
10. कमल - पंकज, राजीव, अरविंद
11. किरण - रश्मि, अंशु, मयूख
12. कोयल - कोकिला, पिक, वसंतदूत
13. क्रोध - गुस्सा, रोष, आक्रोश
14. कृष्ण - माधव, केशव, गोपाल
15. गंगा - भागीरथी, जाह्नवी, सुरसरिता
16. गणेश - गजानन, गणपति, लंबोदर
17. जल - पानी, नीर, अंबु
18. धरती -
धरा, पृथ्वी, वसुधा
19. पक्षी -
खग, विहग, पखेरू
20. फूल -
पुष्प, सुमन, कुसुम
21. प्रेम -
अनुराग, प्रीति, स्नेह
22. बंदर -
कपि, वानर, मर्कट
23. माता -
माँ, जननी, अम्बा
24. मित्र -
दोस्त, साथी, सखा
25. रात -
रात्रि, रजनी, निशा
26. लक्ष्मी -
श्री, रमा, कमला
27. वन -
जंगल, कानन, अरण्य
28. वायु - हवा, पवन, समीर
29. वृक्ष -
पेड़, तरु, विटप
30. शरीर -
तन, काया, बदन
31. साँप -
सर्प, भुजंग, विषधर
32. सूर्य -
रवि, सूरज, दिनकर
33. हाथ -
कर, भुजंग, पाणि
34. हाथी -
गज, कुंजर, हस्ती
35. सरस्वती -
भारती, शारदा, वीणावादिनी
36. पुत्र -
बेटा, सुत, तनय
37. कपड़ा -
वस्त्र, चीर, पट
38. गाय -
गौ, धेनु, सुरभि
39. घर -
सदन, भवन, गृह
40. धनुष -
धनु, कमान, चाप
41. नदी -
सरिता, सलिला, तरंगिणी
42. पुत्री -
बेटी, सुता, तनया
43. चाँद -
चंद्रमा, शशि, इन्दु
44. पैर -
चरण, पाँव, पद
45. बादल - मेघ, घन, जलधर
46. भगवान - प्रभु, ईश्वर, जगदीश
47. अतिथि -
मेहमान, आगंतुक, पाहुन
48. मनुष्य -
नर, मानव, मनुज
49. शत्रु -
अरि, बैरी, दुश्मन
50. समुद्र -
सागर, सिंधु, जलनिधि
उत्तम।
ReplyDeleteVery nive
ReplyDeleteबहुत बढ़िया
ReplyDelete