वाक्यांशों
के लिए एक शब्द
वाक्यांशों या अनेक शब्दों के लिए कभी-कभी एक शब्द का प्रयोग किया जाता है |
वाक्यांशों के लिए एक शब्द के कुछ उदाहरण –
जिसके समान दूसरा न हो अद्वितीय
जो दिखाई न दे अदृश्य
जिसका वर्णन न हो सके अवर्णनीय
जो अपनी और खींचे आकर्षक
जो ऊपर लिखा या दर्शाया गया हो उपर्युक्त
जो अपने कार्य में कुशल हो कार्यकुशल
जो कड़वा बोलता हो कटुभाषी
जो मीठा बोलता हो मृदुभाषी / मधुरभाषी
जो ईश्वर में विश्वास करता हो आस्तिक
जो ईश्वर में विश्वास न करता हो नास्तिक
जो आज के युग का हो आधुनिक
जिसकी उपमा न दी जा सके अनुपम
जिसके आने की तिथि निश्चित न हो अतिथि
दूसरे देश को सामान भेजना निर्यात
दूसरे देश से सामान मंगवाना आयात
जिसे जीता न जा सके अजेय
जो पढ़ा लिखा हो शिक्षित
जो पढ़ना लिखना न जानता हो अनपढ़
जहां जाना कठिन हो दुर्गम
जिसकी तुलना न की जा सके अतुलनीय
दूर की सोचने वाला दूरदर्शी
साथ पढ़ने वाला सहपाठी
जानने की इच्छा रखने वाला जिज्ञासु
जो अपने प्रति किए गए उपकार को माने कृतज्ञ
जो अपने प्रति किए गए उपकार को ना माने कृतघ्न
दूर की सोचने वाला दूरदर्शी
साथ पढ़ने वाला सहपाठी
अपराध करने वाला अपराधी
बहुत जानने वाला बहुज्ञ
कम जानने वाला अल्पज्ञ
जो किसी का पक्ष न ले निष्पक्ष
मांस खाने वाला मांसाहारी
जिसकी कोई सीमा न हो असीम
शाक-सब्जी खाने वाला शाकाहारी
सदा रहने वाला शाश्वत
जिसका कोई अंत न हो अनंत
चिकित्सा करने वाला चिकत्सक
जहाँ आसानी से पहुंचा जा सके सुगम
जिसका आकार न हो निराकार
उपकार मानने वाला कृतज्ञ
जिसे कहा न जा सके अकथनीय
काम से जी चुराने वाला कामचोर
अच्छे आचरण वाला सदाचारी
सबको एक सा देखने वाला समदर्शी
जो बहुत बोलता हो वाचाल
जिसमें संदेह न हो नि:संदेह
जिसे क्षमा न किया जा सके अक्षम्य
सप्ताह में एक बार होने वाला साप्ताहिक
जिस पर विश्वास किया जा सके विश्वसनीय
सराहनीय कार्य।
ReplyDelete