Thursday, May 27, 2021

पाठ – 3 अंबा और भीष्म


 

पाठ – 3

अंबा और भीष्म

प्रश्न 1 ) चित्रांगद को किसने मारा ?

उत्तर चित्रांगद को किसी गंधर्व ने मारा |

प्रश्न 2) चित्रांगद की मृत्यु के बाद हस्तिनापुर की गद्दी पर किसे बैठाया गया ?

उत्तर ) चित्रांगद के छोटे भाई विचित्रवीर्य को |

प्रश्न 3) भीष्म को किसके विवाह की चिंता हुई ?

उत्तर ) भीष्म को विचित्रवीर्य के  विवाह की चिंता हुई |

प्रश्न 4 ) भीष्म को क्या खबर मिली ?

उत्तर ) भीष्म को काशिराज की कन्याओं के स्वयंवर  की  खबर मिली |

प्रश्न 5 )भीष्म के स्वयंवर में भाग लेने पर क्या हुआ ?

उत्तर ) देश-विदेश से आए राजकुमारों ने भीष्म पर फब्तियाँ कसनी शुरू की |

प्रश्न 6)  स्वयंवर से काशिराज की कन्याओं को जीत कर ले जाते हुए भीष्म को किसने रोकने की कोशिश की थी |

उत्तर सौभदेश का राजा शाल्व  ने भीष्म के रथ  का पीछा किया व उसे रोकने का प्रयास किया |भीष्म ने उसे हरा दिया |

प्रश्न 7) अंबा ने परशुराम से क्या प्रार्थना की ?

उत्तर अंबा ने परशुराम से भीष्म के साथ युद्ध करने व उन्हें मारने की प्रार्थना  की |

प्रश्न  8) अंबा ने भीष्म से अपना बदला किस प्रकार लिया |

उत्तर अंबा अपने तपोबल से स्त्री का रूप त्याग कर पुरुष बन गई |कौरवो व पांडवो के बीच हुए कुरुक्षेत्र के  मैदान मे अर्जुन के रथ  की सारथी बन गई |भीष्म ने शिखंडी का रूप धारण की हुई अंबा पर बाण नहीं चलाया |शिखंडी को आगे करके अर्जुन ने भीष्म पर बाण चलाए और अंत मे अर्जुन की  विजय   हुई | तब जाकर अंबा का क्रोध शांत हुआ |

 


1 comment:

समास

  समास विनय अपने माता और पिता के साथ देव के मंदिर गया | चार राहों के समूह से गुजरते   हुए   उसने घोड़े पर सवारी करते हुए छ्त्रपति शि...