संज्ञा
संज्ञा की परिभाषा
किसी व्यक्ति ,वस्तु ,स्थान या भाव
का बोध कराने वाले पदों को संज्ञा कहते है; जैसे राम ,दिल्ली, पर्वत, पुस्तक, सेना , कक्षा , चौड़ाई आदि|
संज्ञा के भेद
संज्ञा के तीन भेद है –
1)
जातिवाचक संज्ञा
2)
व्यक्तिवाचक संज्ञा
3)
भाववाचक संज्ञा
जातिवाचक संज्ञा
जिन शब्दों से किसी वर्ग के सभी प्राणियों ,वस्तुओं या स्थानों को बोध हो , उन्हें जातिवाचक
संज्ञा कहते है | जैसे वृक्ष, फूल, पशु ,मनुष्य, नगर, शेर आदि |
जातिवाचक संज्ञा के दो उपभेद भी है |
I.
समुदायवाचक संज्ञा –:
जिस संज्ञा शब्द से किसी समूह
का बोध होता है, उसे समुदायवाचक संज्ञा कहते है | जैसे सभा , सेना ,कक्षा ,परिषद , दल आदि |
II.
द्रव्यवाचक संज्ञा - :
जिस शब्द से द्रव्य या धातु का बोध हो, उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते
है | जैसे घी, तेल, सोना ,कोयला , पीतल
आदि |
व्यक्तिवाचक
संज्ञा
जिन संज्ञा शब्दों से किसी
विशेष व्यक्ति ,स्थान या वस्तु के नाम का बोध हो, उन्हें व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते है | जैसे – कविता, आगरा, कश्मीर, कन्या
कुमारी, रामचरितमानस, हिमालय
आदि |
भाववाचक संज्ञा
जिन संज्ञा शब्दों से किसी पदार्थ, वस्तु ,व्यक्ति के गुण- दोष, धर्म-व्यापार ,दशा आदि के
भाव का पता चले उन्हें भाववाचक संज्ञा कहते है ;जैसे लंबाई ,सरलता ,बुराई, सुंदरता ,क्रोध आदि |
भाववाचक संज्ञाएँ बनाना
भाववाचक संज्ञाएँ चार प्रकार के शब्दों से बनती हैं-
जातिवाचक संज्ञा से भाववाचक संज्ञा बनाना
जातिवाचक संज्ञा भाववाचक
संज्ञा
1.
मित्र मित्रता
2.
पंडित पांडित्य
3.
माता मातृत्व
4.
शत्रु शत्रुत्व
5.
हिन्दू हिन्दुत्व
6.
लड़का लड़कपन
7.
शिशु शैशव
सर्वनाम से भाववाचक संज्ञा बनाना
सर्वनाम भाव वाचक संज्ञा
1.
अपना अपनापन
2.
निज निजत्व
3.
मम ममता
4.
स्व स्वत्व
5.
अहं अहंकार
6.
पराया परायापन
विशेषण से भाववाचक संज्ञा बनाना |
विशेषण भाववाचक
संज्ञा
1.
ढीठ ढिठाई
2.
तेज तेजी
3.
कट कटुता
4.
चतुर चतुरता
5.
वीर वीरता
6.
खट्टा खटाई
7.
सादा
सादगी
क्रिया से भाववाचक
संज्ञा बनाना
क्रिया भाव वाचक संज्ञा
1.
पढ़ना पढ़ाई
2.
जीतना जीत
3.
गिरना गिरावट
4.
उड़ना उड़ान
5.
चढ़ना चढ़ाई
6.
उठना उठाव
7.
हँसना हँसी
*भाववाचक संज्ञाओं का संबंध हमारे भावों से होता है |इनका कोई रूप
या आकार नहीं होता | ये केवल महसूस किए जाते है |
सफेद सफेदी
गुणों के नाम- ईमानदारी , सच्चाई , होशियारी
भावों के नाम – दया , करुणा, क्रोध , प्रसन्नता
Hlo
ReplyDelete