कोरोना महामारी से बचने के
उपाय सुझाते हुए अपने छोटे भाई को पत्र लिखिए |
परीक्षा भवन
क ख ग
नगर
21 मई ,2021
प्रिय अनुज ___
सदा प्रसन्न रहो
कल ही मुझे तुम्हारा पत्र मिला |तुमने पत्र में लिखा कि तुम्हारे छात्रावास में रहने वाले
लड़को के मन में इस समय चल रही कोरोना महामारी
को लेकर भय और चिंता व्याप्त है |
मै तुम्हें यह बताना चाहता हूँ कि निश्चित रूप से यह एक गंभीर व
जानलेवा बीमारी सिद्ध हो सकती है ,परंतु यदि हम विश्व स्वास्थ संगठन और भारत सरकारी दिशा निर्देशों का
पालन करें ,तब इससे बचा जा सकता है | मेरा सुझाव है कि केवल जरूरी काम होने पर ही अपने
कमरे या छात्रावास से बाहर निकलों |बाहर निकलते समय मुँह और नाक को ढकने के लिए तुम्हारे
पास रुमाल या मास्क होना चाहिए |थोड़ी
थोड़ी देर में लगभग 30 सेंकिड तक अपने हाथ
व मुँह को साबुन से रगड़कर धोने की आदत डालो |सभी स्थानों पर 2 गज सामाजिक दूरी बनाए रखने से तुम इनके संक्र्मण
से बच सकते हो|मुझे आशा है की तुम मेरे सुझाव को दिनचर्या में
अपनाओगे और स्वयं को सुरक्षित रखोगे |
तुम्हारा अग्रज
मानस
बहुत अच्छा
ReplyDelete